फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   wife, second marriage, cheat, death, murder, poison, crime, panipat

पति की दूसरी शादी में पहुंची महिला की जहर से मौत

Wed, 06 Jul 2016 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,पानीपत
ब्यूरो/अमर उजाला,पानीपत Updated Wed, 06 Jul 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
पानीपत। थाना इसराना के अंतर्गत गांव पूठर में पति की दूसरी शादी का विरोध करने पहुंची विवाहिता की जहर से मौत हो गई। विवाहिता के परिजनों का आरोप है कि विरोध करने पर आरोपी पति और उसके ससुर ने उसकी जहरीला पदार्थ खिलाकर हत्या कर दी।
विज्ञापन


दूसरी तरफ आरोपी महिला के खुद जहर खाने का दावा कर रहा है। पुलिस ने विवाहिता के शव को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखवा दिया है। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन



गांव बाबरपुर निवासी रिंकू (28) की मंगलवार को गांव पूठर में जहर से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका रिंकू के बड़े भाई गुलजार ने बताया कि रिंकू उसकी सबसे छोटी थी। उन्होंने 21 फरवरी 2010 को रिंकू की शादी गांव पूठर निवासी अजीत सिंह के साथ की थी। शादी के बाद से ही अजीत और उसका परिवार उसकी बहन रिंकू को प्रताड़ित करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने आरोप लगाया कि अजीत के एक महिला के साथ अवैध संबंध थे। इसके चलते अजीत और उसके परिवार के लोगों ने रिंकू के साथ मारपीट की और जबरन उसके हस्ताक्षर तलाक के कागजातों पर करवा लिए। दो साल से अजीत और रिंकू के बीच तलाक का केस कोर्ट में चल रहा था। सोमवार को उनकी कोर्ट में तारीख थी।

इसी दौरान आरोपी ससुराल पक्ष के लोगों ने अजीत की दूसरी शादी जींद में तय कर दी। मंगलवार को अजीत की शादी थी। रिंकू अपने पति की दूसरी शादी का विरोध करने पूठर गांव गई थी। आरोप है कि उसके पति अजीत और ससुर बालकृष्ण ने रिंकू को जहरीला पदार्थ खिला दिया। उसके बाद उसे सिविल अस्पताल में भी भर्ती करवा दिया। वहां उसकी मौत हो गई।

हो चुका है तलाक
इस मामले में ससुर बालकृष्ण ने कहा कि दोनों का डेढ़ साल पहले तलाक हो चुका है। मंगलवार दोपहर को महिला रिंकू जहर निगलकर उनके घर पहुंची थी। रिंकू को उल्टियां भी हो रही थीं। उन्होंने रिंकू को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया था।


वर्जन
थाना क्षेत्र के पूठर गांव में एक महिला की जहर से मौत हो गई है। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर शवगृह में रखवा दिया है। मायका पक्ष के लोग जहर देकर हत्या करने का आरोप लगा रहे हैं। आरोपी पक्ष खुद को निर्दोष बता रहा है। पुलिस बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराएगी। पुलिस को अजीत के दूसरी शादी करने की भी जानकारी मिली है। हालात और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
सुरेश पाल, प्रभारी थाना इसराना।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed