फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Wife of a marketing manager eloped with gold ornaments just 16 days after marriage in Panipat

Panipat: मार्केटिंग मैनेजर की पत्नी घर से गहने और नकदी लेकर हुई फरार, 16 दिन पहले ही हुई थी शादी

Sun, 28 May 2023 01:18 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 28 May 2023 01:18 PM IST
सार

मॉडल टाउन थाना पुलिस को दी शिकायत में शांति नगर निवासी एक युवक ने बताया कि वह एक कंपनी में मार्केटिंग मैनेजर का काम करता है। उसकी शादी 12 मई 2023 को निकिता चौधरी  से हुई थी। निकिता बी कॉम पास है।

विज्ञापन
Wife of a marketing manager eloped with gold ornaments just 16 days after marriage in Panipat
शादी के 16 दिन बाद भागी दुल्हन - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

पानीपत शांति नगर में एक मार्केटिंग मैनेजर की पत्नी शादी के 16 दिन बाद ही घर से सोने के जेवर लेकर फरार हो गई। विवाहिता घर से तब फरार हुई जब घर में कोई नहीं था। मैनेजर ने अपने परिवार के सदस्यों के साथ रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड पर उसकी तलाश की लेकिन उसका कहीं भेद नहीं लगा। मैनेजर ने इसकी शिकायत मॉडल टाउन थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में गुमशुदगी का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस नव विवाहिता की तलाश कर रही है।

विज्ञापन


मॉडल टाउन थाना पुलिस को दी शिकायत में शांति नगर निवासी एक युवक ने बताया कि वह एक कंपनी में मार्केटिंग मैनेजर का काम करता है। उसकी शादी 12 मई 2023 को निकिता चौधरी  से हुई थी। निकिता बी कॉम पास है। वह 27 मई की शाम करीब 4 बजे बिना किसी को कुछ बताए घर से चली गई है।
विज्ञापन


अचानक उसके लापता होने के बाद से परिजनों ने उसकी अनेकों जगहों पर तलाश शुरू की। रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, मंदिर, गुरुद्वारा आदि सभी जगह देखा गया, मगर उसके बारे में कुछ भी पता नहीं लगा। उसके मायके में भी पूछताछ की गई। वो वहां भी नहीं पहुंची। इसके बाद घर की तलाशी ली गई तो पता लगा कि वह अपने साथ घर से सोने के कीमती आभूषण भी ले गई है। आभूषणों की कीमत 5 लाख रुपये है। आभूषण के अलावा वह घर से नकदी भी ले गई। उसकी पुलिस से मांग है कि निकिता की तलाश की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed