फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   two places relationship murder in front of child, panipat, harayana

बच्चों के सामने दो जगह रिश्तों का कत्ल

Sun, 15 May 2016 12:50 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला
ब्यूरो/ अमर उजाला Updated Sun, 15 May 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
two places relationship murder in front of child, panipat, harayana
दो जगह रिश्तों का कत्ल हुआ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
 जिले में 24 घंटों के दौरान दो जगह रिश्तों का कत्ल हुआ। वह भी बच्चों के सामने। मतलौडा में शुक्रवार रात चरित्र पर शक के चलते एक पति ने पत्नी की गंडासे से हमला कर हत्या कर दी। भाग रहे आरोपी को पडौसियों ने दबोच लिया। वहीं वीरवार रात हरियाणा स्टाइल कबड्डी के पूर्व बेस्ट रेडर एवं हरियाणा पुलिस के हवलदार राकेश उर्फ केशा की हत्या का खुलासा भी कर दिया।
विज्ञापन


केशा की हत्या उसकी पत्नी सुनीता ने खोदपाला मारकर की थी। पूरी कहानी गढ़कर उसने बच्चों को धमका भी दिया था। पुलिस ने दोनों मामलों में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सोनिया की दो बेटियों व एक बेटे के सिर से मां का हाथ उठने के साथ पिता का छूट गया वहीं राकेश के दो बच्चो के सिर से पिता का हाथ व मां का साथ छूट गया। इस तरह पांच बच्चे कुछ ही पलों में अनाथ हो गए।
विज्ञापन



ांव मतलौडा में अनाज मंडी के नजदीक मुनीम ने चरित्र पर संदेह के चलते अपने तीनों बच्चों के सामने पत्नी की गंडासा मारकर गर्दन काट दी। बच्चों के शोर मचाने के बाद पड़ोसियों ने आरोपी को मौके पर ही दबोच लिया। जबकि परिजनों ने रोटी बनाने को लेकर विवाद बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ लोगों का कहना है कि आरोपी पति एक दिन पहले ही नया गंडासा लेकर आया था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। महिला की हत्या से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।

पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज करलिया है। जानकारी के अनुसार राजीव निवासी अनाज मंडी मतलौडा ने शुक्रवार रात को अपनी पत्नी सोनिया की गंडासे से गर्दन काटकर हत्या कर दी। उसने गर्दन पर एक नहीं कई वार किए और भागने का प्रयास किया, लेकिन बच्चों के शोर मचाने पर पहुंचे पड़ोसियों ने उसकेे दबोच लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार राजीव मूल रूप से गांव बिघाना, जींद का रहने वाला है।

राजीव की 10 साल पहले सोनिया के साथी शादी हुई थी। उनके आठ साल की अंशु, पांच साल की सीनू और तीन साल का रितिक तीन बच्चे थे। राजीव आठ साल से मतलौडा में ही परिवार सहित रहता था। वह अनाज मंडी स्थित एक ट्रेडिंग कंपनी पर मुनीम का काम करता था। शादी के बाद से ही राजीव और सोनिया के बीच अनबन रहती थी। हर रोज दोनों के बीच झगड़ा होता था। राजीव सोनिया को हर किसी से भी बात करने से रोकता था।

दोनों का शुक्रवार रात को इसी बात को लेकर विवाद हो गया। दोनों में विवाद इतना अधिक बढ़ गया कि राजीव ने अपने तीनों बच्चों के सामने अपनी पत्नी सोनिया की गर्दन काट दी। उसने सोनिया की गर्दन पर एक के बाद एक सात-आठ वार कर दिए।

इसमें सोनिया की मौके पर मौत हो गई। इस पर बच्चों ने शोर मचाना शुरू कर दिया और उनकी आवाज सुनकर पास पड़ोस के लोग पहुंच गए। पड़ोसियों ने उसको वहीं पर दबोच लिया। वारदात की सूचना पर मतलौडा थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल में पहुंचाया।पुलिस ने सोनिया के परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस राजीव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पत्नी ने की किया था कबड्डी रेडर का खून
 हरियाणा स्टाइल कबड्डी के पूर्व बेस्ट रेडर एवं हरियाणा पुलिस के हवलदार राकेश उर्फ केशा की हत्या उसी की पत्नी सुनीता ने खोदपाला मारकर की थी और पूरी कहानी गढ़कर बच्चों को डरा धमका दिया था। पुलिस ने हत्यारोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है और उसने सब आरोपों को कबूल लिया है।

उसका कहना है कि राकेश उर्फ केशा अक्सर शराब पीता था और बच्चों को भी टॉर्चर करता था। उसने अपने बच्चों को बचाने के लिए ऐसा करना पड़ा। पुलिस आरोपी पत्नी को रविवार को कोर्ट में पेश करेगी।

थाना समालखा पुलिस ने जौरासी निवासी राकेश उर्फ केशा की हत्या की गुत्थी 24 घंटे के अंदर ही सुलझा दी। पुलिस ने शनिवार शाम को केशा की पत्नी सुनीता को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की प्राथमिक पूछताछ में ही सुनीता ने सब आरोपों को कबूल लिया।

पुलिस के अनुसार सुनीता ने अपने सास ससुर के कमरे की बाहर की कुंडी लगाकर राकेश पर खोदपाले के साथ ताबड़तोड़ वार किए थे। वह राकेश की हत्या कर चुपचाप जाकर अपने बैड पर लेट गई थी। साजिश के तहत उसने अपने बच्चों को डरा धमका दिया और बड़े बेटे राकेश को अपने ताऊ व चाचा को बुलाने के लिए भेज दिया। उसने ही बच्चों को बताया था कि वे बोल देना कि तीन हमलावरों ने आकर उसके पिता की हत्या कर दी।

उन्होंने तीनों को घर से बाहर जाते हुए देखा था। राकेश के पिता महाबीर व परिजनों के शोर मचाने के बाद सुनीता बाहर निकलकर आई थी। सुनीता ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसका पति राकेश हर रोज शराब पीकर आता था और उसके साथ झगड़ा करता था।


वह उसको व बच्चों को मारता पीटता था। रात भर बच्चों को जगाकर रखता था। हर रोज शराब के नशे में उनको गालियां देता था। इसी से परेशान होकर उसने राकेश की हत्या की साजिश रची थी। राकेश की हत्या के मामले का पटाक्षेप करने के बाद पूरा गांव हैरत में है। पुलिस ने सुनीता को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सुनीता को रविवार को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेगी।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed