फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   two,child,water,cmo office

दो नाबालिगों को सीएमओ कार्यालय में दो माह तक पानी पिलाने की सजा

Wed, 03 May 2017 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत।
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत। Updated Wed, 03 May 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
 जुवेनाइल कोर्ट ने चोरी के एक मामले में अंबाला जेल में विचाराधीन दो नाबालिगों को पानीपत के सिविल सर्जन कार्यालय में पानी पिलाने की सजा सुनाई है। दोनों किशोर सुबह नौ से शाम पांच बजे तक पानी पिलाएंगे। जिले में यह इस तरह की सजा सुनाने का पहला मामला है। चोरी के दो नाबालिग आरोपियों को जेएमआईसी हिमांशु की अदालत में सुनाई गई सजा चर्चा का विषय बनी रही।
विज्ञापन

बरसत रोड और ज्योति कॉलोनी निवासी दो नाबालिगों को पुलिस ने चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया था। दोनों की उम्र करीब 15 और 16 साल है। चोरी के आरोपियों को अंबाला जेल भेज दिया गया। अंबाला जेल से पुलिस दोनों आरोपियों को बुधवार को लेकर पानीपत आ गई। दोनों के परिजनों को भी बुलाया गया था। दोनों आरोपियों को जेएमआईसी हिमांशु की अदालत में पेश किया गया। जुवेनाइल कोर्ट ने दोनों किशोरों को चोरी को दोषी मानते हुए दो माह तक सिविल सर्जन कार्यालय में पानी पिलाने की सजा सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed