फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Two accidents in Panipat: SHO and two others injured in head-on collision; liquor shop in-charge killed

पानीपत में दो हादसे: आमने-सामने गाड़ी की टक्कर में SHO समेत दो घायल; चौटाला रोड पर शराब ठेके इंचार्ज की मौत

Sat, 25 Oct 2025 12:53 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 25 Oct 2025 12:53 PM IST
सार

पानीपत के चौटाला रोड पर शुक्रवार रात करीब 12 बजे एक अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल सवार विनोद को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि विनोद की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन
Two accidents in Panipat: SHO and two others injured in head-on collision; liquor shop in-charge killed
दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी - फोटो : संवाद

विस्तार

पानीपत में दो अलग-अलग सड़क हादसों ने इलाके में सनसनी फैला दी। पहले इसराना हाइवे पर दो गाड़ियों की आमने-सामने टक्कर से थाना इसराना के एसएचओ महिपाल समेत दो लोग घायल हो गए। वहीं, देर रात चौटाला रोड पर एक अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मार दी, जिसमें शराब ठेके के इंचार्ज विनोद की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने दोनों मामलों में जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


इसराना थाना क्षेत्र के हाइवे पर दो गाड़ियों की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में इसराना थाना के एसएचओ महिपाल को गंभीर चोटें आईं। महिपाल अपनी प्राइवेट गाड़ी से पानीपत से इसराना की ओर आ रहे थे, जब विपरीत दिशा से आ रही एक अन्य गाड़ी से आमने-सामने टक्कर हो गई। दूसरी गाड़ी में सवार एक महिला भी घायल हो गई। दोनों को तुरंत इसराना के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार, दोनों को सिर में चोटें आई हैं और उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन




चौटाला रोड पर देर रात भयावह टक्कर
दूसरे हादसे में थाना चांदीमंदिर बाग क्षेत्र के चौटाला रोड पर शुक्रवार रात करीब 12 बजे एक अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल सवार विनोद को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि विनोद की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक विनोद बैबेल गांव के निवासी थे और सिवाह गांव में एक शराब ठेके पर इंचार्ज थे।परिजनों ने बताया कि विनोद यूपी से वापस लौट रहे थे। रात करीब 12 बजे उन्हें हादसे की सूचना मिली। जब परिवार मौके पर पहुंचा तो विनोद की सांसें थम चुकी थीं। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed