फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   theif, shop, loot, crime, panipat

दो दुकानों से 80 हजार का सामान चोरी

Thu, 28 Jul 2016 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,पानीपत
ब्यूरो/अमर उजाला,पानीपत Updated Thu, 28 Jul 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
theif, shop, loot, crime, panipat
लूट गई दूकान - फोटो : ब्यूरो
इसराना। मौजीराम मार्केट में मंगलवार रात को चोरों ने दो दुकानों के शटर तोड़कर करीब 80 हजार रुपये का सामान चोरी कर लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में ओमप्रकाश निवासी पलडी ने बताया कि उसकी मौजीराम मार्केट में ओम ऑटो इलेक्ट्रिक वर्क्स नाम से दुकान है।

उसने बुधवार सुबह आकर देखा तो दुकान का शटर टूटा हुआ था। दुकान से चार नई बैटरी और तीन रिपेयर के लिए आईं पुरानीं बैटरी चोरी हो चुकी थीं। चोर दुकान से करीब 50 हजार रुपये का सामान चोरी कर ले गए थे। दूसरे मामले में विकास निवासी चमराड़ा ने बताया कि इसी मार्केट में उसकी श्री श्याम ऑटो इलेक्ट्रिक वर्क्स के नाम से दुकान है।
विज्ञापन


वह मंगलवार शाम को दुकान बंद कर घर चले गए थे। वह बुधवार सुबह दुकान पर पहुंचे तो शटर टूटा मिला। दुकान से छह बैटरी और एक इनवर्टर चोरी हो चुका था। चोर करीब 30 हजार रुपये का सामान चोरी कर ले गए थे। पीड़ित दुकानदार ओमप्रकाश और विकास ने मामले की शिकायत पुलिस से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चोरी से दुकानदारों में रोष है। दुकानदारों ने कहा कि बाजार में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध नहीं हैं। बाजार में आए दिन दुकानों के शटर तोड़े जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed