फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   theft, servent, gold, police, panipat, haryana

पूर्व नौकर ने चुराया था 50 तोले सोना

Thu, 01 Sep 2016 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत।
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत। Updated Thu, 01 Sep 2016 11:08 PM IST
विज्ञापन
theft, servent, gold, police, panipat, haryana
चोरी - फोटो : पानीपत
पानीपत। थाना बापौली के अंतर्गत गांव गोयला खुर्द में किरयाना दुकानदार पवन कुमार के घर से 50 तोले सोने के जेवरात व एक लाख का किरयाना सामान चोरी करने का आरोपी कोई और नहीं बल्कि उसी का नौकर श्याम निकला। श्याम ने ही मकान में चोरी कर गहनों को खेतों में दबा दिया था। दुकानदार को नौकर के हाथ में सोने की एक अंगूठी मिलने पर शक हुआ। थाना बापौली पुलिस ने आरोपी नौकर श्याम को गिरफ्तार कर लिया है और पुलिस ने नौकर की निशानदेही पर खेत में गड्ढे में दबे 50 तोले सोने के जेवरात व एक लाख रुपये का किरयाना का सामान बरामद कर लिया है। पुलिस आरोपी को शुक्रवार को कोर्ट में पेश करेगी।
विज्ञापन


थाना बापौली एसएचओ अशोक कुमार ने मामले का पटाक्षेप करते हुए बताया कि पवन कुमार की गांव गोयला खुर्द में किरयाना की दुकान है। पवन कुमार 24 अगस्त को जन्माष्टमी के अवसर पर परिवार समेत दिल्ली अपनी ससुराल में गया था। पवन कुमार ने 25 अगस्त को घर लौटकर देखा तो घर की कुंडी टूटी हुई मिली। कमरे में अलमारी का सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी से 50 तोले सोने के गहने चोरी मिले।
विज्ञापन


इनमें सोने की 12 चूड़ियां, चार तोले का मंगलसूत्र, पांच तोले का ब्रेसलेट, पांच तोले की दो सोने की चेन, पांच तोले की एक सोने की पेंडल, छह तोले की सोने की आठ अंगूठियां व 50 ग्राम चांदी की एक पाजेब चोरी मिली। इसके अलावा दुकान से भी करीब एक लाख की कीमत का सामान चोरी मिला। पवन कुमार की शिकायत पर 25 अगस्त को अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। इसी दौरान पवन कुमार ने श्याम को देखा तो उसके हाथ में सोने की अंगूठी थी। उस अंगूठी को पवन कुमार ने पहचान लिया। इसके बाद उसने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी को वीरवार को गांव के बस स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया और आरोपी को शुक्रवार को कोर्ट में पेश करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे हुआ वारदात का खुलासा
चोरी की वारदात के बाद दुकान के मालिक पवन कुमार ने नौकर श्याम के हाथ में सोने की अंगूठी को पहचान लिया। पवन कुमार ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने सूचना के बाद श्याम के घर के सामने ज्वैलर्स की दुकान के आगे लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगाला। सीसीटीवी फुटेज में श्याम 24 अगस्त रात 11:50 पर घर से निकलता व रात 12:40 पर वापस आता दिखाई दिया। श्याम के हाथ में कपड़े में कुछ सामान पर दिखाई दिया। पुलिस ने श्याम को गांव के बस स्टैंड से हिरासत में ले लिया। पुलिस की कड़ी पूछताछ में श्याम ने मामले में अपना जुर्म कबूल लिया और खेत में गड्ढे में दबे 50 तोले सोने के जेवरात व घर से एक लाख रुपये का किरयाना का सामान बरामद किया। पुलिस को अब भी श्याम से एक तोले की सोने की अंगूठी बरामद करनी है।

आठ साल दुकान पर काम कर लिया भेद
एसएचओ अशोक कुमार ने बताया कि आरोपी श्याम पिछले आठ साल से पवन की दुकान पर नौकर के रूप में काम कर रहा था। श्याम ने अप्रैल में ही दुकान से नौकरी छोड़ दी थी। श्याम को पवन कुमार के घर की अच्छी तरह से जानकारी थी। उसने इसी का फायदा उठाकर चोरी वारदात को अंजाम दे दिया।

गरीबी से तंग आकर दिया अंजाम
श्याम ने पवन की दुकान पर आठ साल नौकर के रूप में काम किया। काम से मन उठ जाने के बाद श्याम ने अप्रैल में नौकरी छोड़ दी। आर्थिक परेशानी के कारण श्याम ने गरीबी से परेशान होकर चोरी की वारदात को अंजाम देने की साजिश रची। इसके लिए श्याम को 24 अगस्त को मौका मिला। श्याम ने महज एक घंटे में ही बड़ी वारदात को अंजाम दे दिया।


नौकर के घर मिला किरयाना का सामान
पुलिस को नौकर श्याम की घर की तलाशी के दौरान एक लाख रुपये का किरयाना का सामान भी मिला। नौकर ने यह सामान कई सालों में थोड़ा-थोड़ा करके चोरी किया था। चोरी के सामान से ही श्याम अपना घर चला रहा था। आरोपी नौकर श्याम के मुताबिक वह रोज थोड़ा थोड़ा सामान चोरी कर ले जाता था। पुलिस ने सारा सामान बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed