{"_id":"579b97d64f1c1ba61521e402","slug":"theft-panipat-police-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"जज का गनमैन कर था सैर, चोर गन और वर्दी ले गए ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जज का गनमैन कर था सैर, चोर गन और वर्दी ले गए
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत।
Updated Fri, 29 Jul 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। जिला कोर्ट के एक जज के गनमैन की बाइक समेत गन और वर्दी चोरी कर ली गईं। वारदात के समय गनमैन जीटी रोड स्थित ताऊ देवी पार्क में सैर कर रहा था। गनमैन ने चोरी की शिकायत सेक्टर छह-सात पुलिस चौकी में दी है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों ने गनमैन के खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू कर दी है।
जीटी रोड स्थित ताऊ देवीलाल पार्क के बाहर से एक जज के गनमैन की बाइक, सरकारी गन और पुलिस की वर्दी चोरी हो गई। शिकायत में गनमैन ने बताया कि वह वीरवार सुबह घर से सैर करने के लिए ताऊ देवी पार्क आया था। उसकी वर्दी और सरकारी गन बाइक की डिग्गी में थी। वह बाइक को पार्क के बाहर खड़ी कर सैर करने चला गया। आधे घंटे के बाद आकर देखा तो उसकी बाइक नहीं थी। उसने बाइक को तलाश किया, लेकिन वह नहीं मिली। उसने बताया कि चोर बाइक के साथ उसकी सरकारी गन और वर्दी भी ले गए।
वर्जन
एक जज की सिक्योरिटी में तैनात एक गनमैन ने बाइक, सरकारी गन और वर्दी चोरी होने की शिकायत दी है। पुलिसकर्मी को अपनी वर्दी और सरकारी गन बाइक की डिग्गी में नहीं रखनी चाहिए थी। गनमैन की शिकायत पर चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। गनमैन के खिलाफ भी विभागीय जांच की जाएगी।
विज्ञापन
जगदीप दूहन, डीएसपी हेडक्वार्टर पानीपत।