फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   theap, snaching, two, arrested

गाड़ी लूट, स्नेचिंग और चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार

Sun, 26 Feb 2017 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत।
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत। Updated Sun, 26 Feb 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
theap, snaching, two, arrested
पानीपत - फोटो : पानीपत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पानीपत। ठाठ-बाट की जिंदगी जीने और महंगी गाड़ियों में घूमने के शौक को पूरा करने के लिए गोकुल और उसके तीन साथियों ने अपराध की दुनिया में कदम रख दिया। सीआईए थ्री पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लूट, स्नेचिंग और चोरी की वारदातों का खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस ने गिरोह के दो सदस्यों को देहरादून से प्रोडक्शन वारंट पर लाकर उनकी निशानदेही पर कार, बाइक और अन्य सामान बरामद किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को रविवार को अदालत में पेश किया। वहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
सीआईए थ्री प्रभारी छबील सिंह ने बताया कि नौ फरवरी को उनकी टीम ने सूचना के आधार पर थाना शहर क्षेत्र से कार का शीशा तोड़कर लैपटॉप चोरी करने के आरोपी को गिरफ्तार किया था। उसने अपनी पहचान झांझ गेट, जींद हाल निवासी गांव बिचपड़ी के रूप में दी थी। आरोपी ने बताया कि उसने अपने दो साथियों गांव गुढा, करनाल हाल सेक्टर-18 निवासी पुरुषोत्तम उर्फ रुस्तम और गांधी कॉलोनी पानीपत निवासी गोकुल उर्फ कर्मचंद के साथ मिलकर 23 दिसंबर 2012 को थाना शहर क्षेत्र से वैगन-आर कार का शीशा तोड़कर लैपटॉप और नकदी चोरी की थी। पुलिस ने आरोपी राहुल को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इसके बाद उसके साथियों की तलाश शुरू कर दी। राहुल की गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपी देहरादून भाग गए थे। वहां देहरादून पुलिस ने दोनों आरोपियों को दिल्ली से चोरी की गई एक कार सहित गिरफ्तार कर लिया। यह जानकारी मिलने पर सीआईए थ्री पुलिस दोनों आरोपियों को पूछताछ करने के लिए 19 फरवरी को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई। यहां अदालत में पेश कर उन्हें चार दिन की रिमांड पर ले लिया। रिमांड के दौरान आरोपियों ने मॉडल टाउन से वेंटों कार चोरी करना कबूल किया। दोनों से लूट का सामान बरामद करने के लिए 22 फरवरी को दोबारा अदालत से पांच दिन का पुलिस रिमांड लिया गया। रिमांड के दौरान आरोपियों ने सात वारदातों का खुलासा किया। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने एक वेंटों कार, एक आई ट्वेंटी कार, एक स्कूटी, एक स्पलेंडर बाइक, लैपटॉप, अंगूठी आरैर 3500 रुपये बरामद किए हैं।
विज्ञापन

गोकुल है गिरोह का मास्टरमाइंड
गांधी कॉलोनी निवासी गोकुल उर्फ कर्मचंद गिरोह का मास्टरमाइंड है। वह पानीपत में एक बनिया के पास गाड़ी चालक के रूप में काम करता है। वह अपने दोस्तों को प्लानिंग बताता था। उसकी प्लानिंग के आधार पर साथी वारदात को अंजाम देते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाईवे पर ढाबों के आसपास करते थे वारदात
गिरफ्तार आरोपी हाईवे पर स्थित ढाबों के आसपास सक्रिय रहते थे। विशेष ढाबों पर आने वाले वाहन चालक अक्सर अपने वाहन को ढाबों से कुछ दूरी पर खड़े कर बाथरूम करने जाते तो इस दौरान वे उनके वाहन चोरी कर लिया करते थे।

गाड़ियों में घूमने का रखते थे शौक
गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में खुलासा हुआ कि महंगी गाड़ियों में घूमना और ठाठ-बाट की जिंदगी जीना उनके शौक हैं। नौकरियों से अपने शौक को पूरा न होते देख लोगों ने अपराध की दुनिया में कदम रखा दिय्रा।
 
इन वारदातों का हुआ खुलासा
02 नवंबर 2011 को थाना शहर क्षेत्र से स्पलेंडर बाइक चोरी की।
23 फरवरी 2012 को थाना शहर क्षेत्र से वैगनार कार का शीशा तोड़कर लैपटॉप व नकदी चुराई।
24 जनवरी 2016 को थाना चांदनी बाग क्षेत्र से आई-टवेंटी कार चोरी की।
18 अगस्त 2016 को मॉडल टाउन एरिया से वैंटो कार चोरी की।
14 अक्टूबर 2016 को मॉडल टाउन क्षेत्र से एक स्कूटी चोरी की।
31 दिसंबर 2016 को घरौंडा, करनाल से पिस्तौल के बल पर वरना कार लूटी।
छह माह पहले सोनीपत से स्वीफ्ट कार चोरी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed