फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Teenager Died after beating by friends in Panipat

Panipat Crime: कोल्ड ड्रिंक में मिलाकर दोस्तों ने पिलाई शराब, फिर मारपीट कर घर के बाहर फेंका, मौत

Thu, 06 Oct 2022 11:41 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 06 Oct 2022 11:41 AM IST
सार

हिमांशु के परिवार वालों से करीब 14 साल पहले उसका विवाद हुआ था। उस वक्त विवाद बहुत गहराया था। इस विवाद के बाद से उनके संबंध बिल्कुल खत्म बराबर हो गए थे। इसी रंजिश में उसके बेटे की हत्या की गई है।

विज्ञापन
Teenager Died after beating by friends in Panipat
पानीपत में किशोर की हत्या। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

पानीपत के गांव शहर मालपुर में तीन दोस्तों ने मिलकर 16 वर्षीय किशोर की हत्या कर दी। मृतक के पिता ने बताया कि आरोपी बुधवार रात करीब 9 बजे उसके बेटे को घर के बाहर फेंक कर फरार हो गए थे। बेटे को गंभीर हालत में वे अस्पताल ले जाने लगे तो रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। पिता ने आरोपियों के खिलाफ बापौली थाना पुलिस को शिकायत दी है, जिस शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में गांव शहर मालपुर निवासी अतर सिंह ने बताया कि उसके बेटे सुमित (16) को उसका दोस्त हिमांशु पुत्र साहब सिंह घर से बुलाकर ले गया था। रात करीब 9 बजे हिमांशु, राजू और साहिल सुमित को घर के बाहर छोड़कर फरार हो गए। गंभीर हालत देख उन्होंने बेटे से पूछताछ की तो बेटे ने बताया कि उसे दोस्तों ने ठंडे में शराब मिलाकर पिलाई और उसके बाद उसके साथ मारपीट की। वह सुमित को समालखा स्थित सामान्य अस्पताल लेकर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पिता ने आरोप लगाया है कि आरोपी हिमांशु, राजू व साहिल ने धोखे से बेटे को शराब पिलाई और उसके साथ मारपीट की, जिस वजह सुमित की मौत हुई है।

विज्ञापन

14 साल पुरानी थी रंजिश

अतर सिंह ने बताया कि हिमांशु के परिवार वालों से करीब 14 साल पहले उसका विवाद हुआ था। उस वक्त विवाद बहुत गहराया था। इस विवाद के बाद से उनके संबंध बिल्कुल खत्म बराबर हो गए थे। इसी रंजिश में उसके बेटे की हत्या की गई है। मृतक तीन भाई-बहन में सबसे छोटा था। सबसे बड़ा भाई अमित (21) गोवा में पढ़ाई कर रहा है। 19 वर्षीय बहन नेहा पानीपत में पढ़ाई कर रही है। 16 वर्षीय सुमित खुद 11वीं कक्षा का छात्र था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed