{"_id":"584307144f1c1b7f76de571c","slug":"sho-police-beat-many","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएचओ से हाथापाई, कई पुलिसकर्मी भी पीटे ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एसएचओ से हाथापाई, कई पुलिसकर्मी भी पीटे
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत।
Updated Sat, 03 Dec 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के रामलाल चौक स्थित शराब के एक अड्डे पर कुछ युवकों ने मॉडल टाउन थाना प्रभारी के साथ हाथापाई कर उनकी वर्दी फाड़ दी और एक थानेदार के साथ मारपीट कर एक पुलिसकर्मी को छत से नीचे फेंक दिया और एक सिपाही को ईंट मार दी। जिसमें थानेदार समेत तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस ने अड्डा संचालक मच्छरौली निवासी परविंद्र समेत चार को नामजद कर करीब 15 के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत चार को गिरफ्तार कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार बीती देर रात को रामलाल चौक स्थित शराब के एक अड्डे पर देर रात करीब 12 बजे कुछ लोग हुड़दंगबाजी कर रहे थे। स्थानीय लोगों की शिकायत पर थाना मॉडल टाउन पुलिस मौके पर पहुंची। हुड़दंगबाजियों ने पुलिस को अनदेखा कर दिया। एएसआई राजेश, पुलिसकर्मी कृपाल व सिपाही अजय के साथ मौके पर पहुंचे तो उक्त लोगों ने एएसआई के साथ मारपीट कर दी और पुलिसकर्मी कृपाल को छत से नीचे फेंक दिया। सिपाही अजय बीच-बचाव करने आया तो उसको भी ईंट दे मारी। एसएचओ मॉडल टाउन अमित कुमार सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे तो हुड़दंगबाजियों ने उस पर भी जानलेवा हमला कर दिया और सरकारी काम में बाधा पहुंचाते हुए उनकी वर्दी भी फाड़ दी। रामलाल चौक देर रात को छावनी बन गया। पुलिस ने इस मामले में अड्डा संचालक परिवंद्र, उसके भाई दिनेश हाल निवासी नजदीक सिंगला अस्पताल, शाकेत निवासी शांति नगर, विशाल निवासी प्रहलाद कॉलोनी पानीपत को नामजद कर 10-15 के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अड्डा संचालक परविंद्र निवासी मच्छरौली, उसके भाई दिनेश, शाकेत व ओमप्रकाश को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।
रामलाल चौक स्थित शराब के एक अड्डे पर कुछ हुड़दंगबाजों ने उनके व कई पुलिसकर्मियों के साथ बदतमीजीकी की। दो पुलिसकर्मियों को चोट भी लग गई है। इस मामले में चार को नामजद कर 15 के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने चारों नामजदों को गिरफ्तार कर लिया है और बाकी की धरपकड़ शुरू कर दी है।
विज्ञापन
अमित कुमार, प्रभारी, थाना मॉडल टाउन पानीपत।