फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   sand, full, dumper, bicker dead

रेत से भरे डंपर के नीचे दबने से बाइक सवार की मौत

Sun, 02 Apr 2017 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत।
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत। Updated Sun, 02 Apr 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पानीपत। टोल प्लाजा के पास शनिवार देर रात रेत से भरा डंपर पलट गया। इसके नीचे दबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। व्यक्ति से थोड़ा आगे उसके दोनों बेटे दूसरी बाइक पर चल रहे थे। सूचना पर पहुंची थाना शहर पुलिस ने क्रेन की सहायता से डंपर को हटाया और दबे व्यक्ति को निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। डंपर के नीचे दबने से शव क्षत-विक्षत हो गया था। पुलिस ने शव का सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
महादेव कॉलोनी निवासी रोशन लाल (45) बाइक पर सवार होकर करनाल से अपने घर की तरफ आ रहा था। दूसरी बाइक पर उसके बेटे सचिन और रचित थे। सचिन ने बताया कि वे लोग आगे थे और उसके पीछे कुछ दूरी पर पिता आ रहे थे। टोल प्लाजा से करीब सौ मीटर पहले एक तेज धमाके की आवाज आई। दोनों भाइयों ने बाइक रोक कर पीछे देखा तो उनके पिता की बाइक पर एक ट्रक पलटा हुआ था। हादसे के बाद आरोपी चालक भाग गया। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से डंपर को सीधा कराया तो नीचे दबी बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी और रोशन लाल के शव को पहचान पाना मुश्किल हो रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

इस बारे में थाना शहर प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि टोल प्लाजा के पास देर रात रेत से भरा डंपर पलट गया। जिसके नीचे दबने से महादेव कॉलोनी निवासी रोशनलाल की मौत हो गई। सिविल अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है। डंपर चालक गांव मुबारकपुर, पंजाब निवासी बंटी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डंपर चालक फरार है। जिसे जल्द काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed