{"_id":"5734d37a4f1c1b374191a852","slug":"return-electric-workers-after-strike-panipat-harayana","type":"story","status":"publish","title_hn":"काम पर लाैटे बिजली कर्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
काम पर लाैटे बिजली कर्मी
panipat
Updated Fri, 13 May 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
निजीकरण के विरोध में बिजलीकर्मियों द्वारा किया गए एक दिन का सामूहिक अवकाश खत्म होने के बाद उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली। वीरवार को सुबह बिजली कर्मी सामूहिक अवकाश के बाद काम पर लौट आए।
बिजली दफ्तर खुलने के बाद उपभोक्ताओं की दिनभर लाइन लगी। बुधवार को हरियाणा ज्वाइंट कमेटी पावर के बैनर तले बिजली निगम द्वारा 23 सब-डिवीजनों को निजी हाथों में देने के विरोध में करीब 12 सौ बिजलीकर्मी एक दिन के सामूहिक अवकाश पर चले गए थे।
जिसके चलते शहर वासियों को बिजली की समस्या से दो-चार होना पड़ा और उपभोक्ताओं को मायूस होकर वापस लौटना पड़ा था।
वीरवार को अवकाश खत्म होने के बाद बिजलीकर्मी वापस काम पर लौटे।
सुबह बिजली दफ्तर में उपभोक्ताओं की बिजली बिल ठीक करवाने व बिल भरने के लिए लंबी लाइन में खड़े नजर आए। उपभोक्ता राजीव, रमेश, कर्मबीर, जसविंद्र, प्रताप, कमलेश व प्रीती ने बताया कि बिजली निगम की लापरवाही के चलते बिजली बिल गलत भेज दिया गया। जिस कारण कई दिनों से निगम कार्यालय के चक्कर काटने पड़ रहे है। बुधवार को निगम कार्यालय बंद होने के चलते वापस लौटना पड़ा था।