{"_id":"57e5720d4f1c1b9275a82354","slug":"political-animy-murder-panipat","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनावी रंजिश बनी रिंकू की हत्या का कारण","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चुनावी रंजिश बनी रिंकू की हत्या का कारण
ब्यूरो/अमर उजाला/ पानीपत
Updated Fri, 23 Sep 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
पानीपत
- फोटो : bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलालपुर प्रथम गांव के पंचायती चुनाव की रंजिश ही अनिल उर्फ रिंकू की हत्या का कारण बन गई। अनिल उर्फ रिंकू व हत्यारोपी साहिल, अमित, सोनू, सोमपाल, दीपक व बलबीर के बीच पंचायती चुनाव के कारण रंजिश बनी थी। सभी छह आरोपियों ने पहले राजू के खेत में बैठकर शराब पी फिर अनिल उर्फ रिंकू का अपहरण कर सिर में मुसली मारकर उसकी हत्या कर दी थी।
पुलिस ने आरोपी दीपक के बाद वीरवार को पांचों आरोपियों को गांव अधमी के पास से गिरफ्तार किया। पांचों को कोर्ट में पेश कर एक दिन के रिमांड पर ले लिया गया है। पुलिस एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
सनौली थाना डीएसपी विद्यावती ने पत्रकार वार्ता में पूरे मामले का पटाक्षेप करते हुए बताया कि 18 सितंबर को अनिल उर्फ रिंकू की हत्या शराब के नशे में पुरानी रंजिश के चलते की गई थी। अनिल उर्फ रिंकू व गांव का ही साहिल पंचायती चुनाव के दिनों से ही एक दूसरे से रंजिश रखते थे। रिंकू का चाचा रतन सिंह व साहिल का चाचा बलबीर ने गांव में सरपंच का चुनाव लड़ा था।
विज्ञापन
चुनाव के दौरान रिंकू की कई बार साहिल के साथ बहस भी हुई थी। हत्या की वारदात के दिन भी अनिल उर्फ रिंकू व साहिल का झगड़ा भी हुआ था। साहिल ने पहले तो अपने साथी अमित, सोनू, सोमपाल, दीपक व बलबीर के साथ शराब पी और बाद में सभी छह आरोपियों ने रिंकू का गांव के ही पास से अपहरण कर लिया। आरोपी रिंकू को गाड़ी में डालकर खेत में ले गए। इस वक्त स्कार्पियो गाड़ी सोनू चला था। आरोपियों ने पहले तो रिंकू के सिर पर मुसली से हमला कर दिया।
आरोपी रिंकू को खून से लथपथ हालत में खेत में छोड़कर फरार हो गए थे। रिंकू के चचेरे भाई ने रिंकू को गंभीर हालत में देख सिविल अस्पताल में भिजवाया था, जहां डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया था। पुलिस ने तीन दिन पहले गांव के ही दीपक को गिरफ्तार कर लिया था। दीपक से तीन दिन के रिमांड के दौरान आरोपियों के बारे में जानकारी मिली थी। सनौली थाना पुलिस ने वीरवार को साहिल, अमित, सोनू, सोमपाल व बलबीर को गांव अधमी के पास से गिरफ्तार कर लिया। पांचों को कोर्ट में पेश कर एक दिन के रिमांड पर ले लिया है। पुलिस आरोपियों से रिमांड के दौरान हत्या में प्रयुक्त स्कोर्पियों व मुसली बरामद करने की कोशिश करेगी।