फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   police, mair, aganst, handowher

पुलिस ने मेयर के खिलाफ चार्जशीट सौंपी

Sat, 18 Mar 2017 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत।
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत। Updated Sat, 18 Mar 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
पानीपत। पुलिस ने सतपाल राणा पर हमले के मामले में मेयर सुरेश वर्मा के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट सौंप दी है। पुलिस के सख्त कार्रवाई करने के आगे आने पर मेयर की मुश्किलें बढ़ गई हैं। पुलिस अधिकारी इन सब मामलों से बच रहे हैं।
विज्ञापन

विदित है कि पानीपत ग्रामीण विकास मोर्चा के अध्यक्ष सतपाल राणा पर पिछले दिनों रात को जानलेवा हमला कर दिया गया था। इसमें सतपाल  राणा गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें सनौली रोड स्थित एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया था। सतपाल राणा ने मेयर सुरेश वर्मा, उसके भाइयों समेत एक दर्जन लोगों पर आरोप लगाए थे। थाना शहर पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया। सुरेश वर्मा ने खुद को निर्दोष बताया था। पानीपत सीआईए-टू ने मामले की जांच की। सीआईए-टू पानीपत ने एक के बाद एक इस मामले के सभी आरोपियों को काबू कर लिया था। इस दौरान मेयर सुरेश वर्मा ने कोर्ट से अग्रिम जमानत ले ली। इसके बाद वे पुलिस जांच में शामिल हुए थे। कोर्ट ने बाद में मेयर सुरेश वर्मा को स्थायी जमानत दे दी थी। पीड़ित सतपाल राणा इस मामले को लेकर आईजी रोहतक रेंज से मिले और इस मामले की जांच अन्य किसी जिले के पुलिस से कराने की मांग की। आईजी ने सोनीपत सीआईए को सौंप दी। सोनीपत सीआईए ने इस मामले की जांच की और जांच रिपोर्ट सौंप दी।
विज्ञापन

वर्जन
मेयर सुरेश वर्मा पर सतपाल राणा पर जानलेवा हमला करने का आरोप है। इस मामले में मेयर के खिलाफ चार्जशीट कोर्ट में पेश कर दी गई है। इस मामले में आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरेश कुमार, प्रभारी, थाना शहर पानीपत।

मेरा सपताल राणा पर हमला करने में कोई हाथ नहीं था और पुलिस जांच में पूरा सहयोग किया है। मैं इस मामले में आगे भी पुलिस जांच का सहयोग करने को तैयार हूं। पुलिस द्वारा चार्जशीट सौंपने की मुझे कोई जानकारी नहीं है।
सुरेश वर्मा, मेयर, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed