फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   pnipat, spinning, mil, fire, case, puzzeled, investigation, report

स्पिनिंग मिल की लापरवाही में उलझा श्रम विभाग, नहीं पेश कर सका रिपोर्ट

Mon, 28 Nov 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ पानीपत
ब्यूरो/अमर उजाला/ पानीपत Updated Mon, 28 Nov 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
pnipat, spinning, mil, fire, case, puzzeled, investigation, report
फैक्ट्री में हादसा - फोटो : अमर उजाला
कुराड़ स्थित एवीएस स्पिनिंग मिल में लगी आग में पहले दिन से अनदेखी के चलते राडार पर चल रहा श्रम विभाग अब जांच में भी उलझ गया है। श्रम विभाग की टीम तीसरे दिन भी जांच पूरी नहीं कर सकी। डीसी ने टीम को निष्पक्ष काम की हिदायत दी है।
विज्ञापन


श्रम विभाग अधिकारियों ने सोमवार को जांच रिपोर्ट देने का आश्वासन दिया है। इन सबके बीच आठवें मृतक रामचंद्र का शव रविवार को परिजनों को सौंप दिया गया। परिजनों ने शव का शकलबीगा जमुई बिहार ले जाने की बजाय सनौली में ही संस्कार कर दिया।
विज्ञापन


पुलिस की एसआईटी आरोपी पिता विजय गुप्ता और उसके बेटे अंकित गुप्ता को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है। डीसी डॉ. चंद्रशेखर खरे ने जांच रिपोर्ट के आधार पर आगामी कार्रवाई करने और एसपी राजेश दुग्गल ने आरोपियों को जल्द ही काबू करने का दावा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुराड़ गांव स्थित एवीएस स्पिनिंग मिल में शुक्रवार दोपहर बाद शॉर्ट सर्किट के चलते आग लग गई थी। इसमें मां-बेटी समेत आठ श्रमिक जिंदा जल गए थे, जबकि दो गंभीर रूप से झुलस गए थे। कमल को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है, जबकि दूसरे घायल सुनील कुमार का सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है।

अधिकारी रविवार को नहीं पेश कर सके रिपोर्ट
श्रम विभाग के अधिकारियों ने जिला प्रशासन और अतिरिक्त मुख्य सचिव को रविवार तक पूरे मामले की जांच रिपोर्ट सौंपने का भरोसा दिया था, लेकिन विभागीय अधिकारी रविवार शाम तक भी डीसी को जांच रिपोर्ट नहीं सौंप पाए।

विभाग के अधिकारियों को स्पिनिंग मिल में आग लगने के कारणों का पता लगाने के साथ मिल में सुरक्षा और स्वास्थ्य के प्रबंधों की जांच करनी है। विभागीय अधिकारियों की जांच रिपोर्ट बनाने को लेकर रविवार को भी सांसें फूली रहीं।

विनोद दूसरे श्रमिकों को बचाने कूदा था, खुद चपेट में आ गया
एवीएस स्पिनिंग मिल में हुए अग्निकांड के तीसरे दिन कुछ बातें सामने आने लगी हैं। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि अग्निकांड में मरने वाला विनोद निवासी टोला पटना बिहार हाल निवासी समालखा अपने साथियों को बचाने के लिए मिल में गया था।

हादसे के वक्त वह स्पिनिंग मिल के बाहर चाय पी रहा था। आग लगते वह अंदर की तरफ भागा, लेकिन उसको गेट से अंदर जाने का रास्ता नहीं मिल पाया। इस पर बताया जा रहा है कि विनोद गेट के साथ लगती दीवार को कूदकर अंदर दाखिल हुआ।


उसने दूसरे श्रमिकों को बचाने की कोशिश भी की, लेकिन खुद को आग की लपटों से नहीं बचा सका।


श्रम विभाग ने कुराड़ स्थित एवीएस स्पिनिंग मिल में लगी आग की जांच रिपोर्ट तैयार नहीं की है। अधिकारियों ने सोमवार तक रिपोर्ट सौंपने का आश्वासन दिया है। सोमवार को रिपोर्ट लेकर पूरे मामले की गहनता के साथ जांच कर मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी। इस अग्निकांड में मारे गए आठों लोगों के शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।
डॉ. चंद्रशेखर खरे, डीसी पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed