फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   panipat, thief, stolen, 3, lac, airtel, showroom

एयरटेल के शोरूम से लाखों की चोरी

Sun, 25 Dec 2016 11:06 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला पानीपत
ब्यूरो/ अमर उजाला पानीपत Updated Sun, 25 Dec 2016 11:06 PM IST
विज्ञापन
panipat, thief, stolen, 3, lac, airtel, showroom
पानीपत - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
धुंध में पुलिस दुबक गई और चोर सक्रिय हो गए। शहर में सक्रिय चोरों ने पुलिस की नाक के तले जीटी रोड रेलवे रोड के नजदीक एयरटेल के एक शोरूम में करीब तीन लाख रुपये की चोरी कर ली।
विज्ञापन


चोर शोरूम से नकदी, अन्य सामान और सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर तक चोरी कर ले गए। थाना शहर पुलिस ने एफएसएल के साथ मौका मुआयना कर चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


टी रोड रेलवे रोड स्थित एयरटेल के एक शोरूम में शनिवार रात को चोरी हो गई। रविवार सुबह शोरूम संचालक के पहुंचने पर चोरी का पता चला। इसकी सूचना मिलते ही थाना शहर पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने एफएसएल की मदद से नमूने उठाए और कंपनी अधिकारियों के बयान दर्ज किए। कंपनी अधिकारी और डीलर ने पुलिस को बताया कि वे शनिवार देर शाम को शोरूम बंद कर गए थे।

वे रविवार सुबह शोरूम पर पहुंचे तो दो में से छोटा वाला शटर खुला मिला। उसका ताला टूटा हुआ था। उन्होंने अंदर जाकर देखा तो शोरूम का सारा सामान बिखरा था।

उन्होंने पुलिस को बताया कि चोर शोरूम से एलईडी, दस लैपटॉप, कई मोबाइल और 70 हजार नकद समेत करीब तीन लाख रुपये का सामान चोरी कर ले गए। पुलिस ने केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।


पुलिस को जीटी रोड रेलवे रोड के नजदीक एयरटेल के एक शोरूम में चोरी की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौका मुआयना कर शिकायत के आधार पर चोरी का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस जल्द ही मामले का खुलासा कर देगी।
भीम सेन, कार्यकारी प्रभारी, थाना शहर।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed