{"_id":"64e26b5b1e88c76394088f43","slug":"panipat-stf-caught-opium-smuggler-by-sticking-tape-on-his-feet-2023-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat: पैरों पर टेप चिपका छिपाई थी अफीम, तस्करी कर रहे आरोपी को एसटीएफ ने पकड़ा, 1.30 किलो अफीम बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Panipat: पैरों पर टेप चिपका छिपाई थी अफीम, तस्करी कर रहे आरोपी को एसटीएफ ने पकड़ा, 1.30 किलो अफीम बरामद
Mon, 21 Aug 2023 01:06 AM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Mon, 21 Aug 2023 01:06 AM IST
सार
पानीपत में टोल प्लाजा के पास से आरोपी को पकड़ा गया है। कब्जे से 1.30 किलो अफीम बरामद की गई है। पूछताछ में खुलासा हुआ है कि आरोपी 90 हजार रुपये किलो अफीम लाकर 1.20 लाख में बेचता था।
विज्ञापन
पैरों पर टेप चिपका अफीम तस्करी कर रहे आरोपी को एसटीएफ ने पकड़ा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के पानीपत टोल प्लाजा से हिसार एसटीएफ ने बिहार के मादक तस्कर को पकड़ा। आरोपी पैरों पर टेप चिपका कर अफीम तस्करी कर रहा था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 1 किलो 30 ग्राम अफीम बरामद की है। जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत एक लाख रुपये से अधिक है। टीम ने आरोपी के खिलाफ सेक्टर 13-17 थाना पुलिस को शिकायत देते हुए केस दर्ज करवाया है।
विज्ञापन
सेक्टर 13-17 थाना पुलिस को दी शिकायत में एसटीएफ हिसार में तैनात एसआई रवि ने बताया कि वे नशा तस्करी की सूचना पर पानीपत में एनएच-44 नजदीक राधास्वामी सत्संग भवन पर मौजूद थे। सूचना थी कि कमलेश चौधरी निवासी जमुअरा कलां जिला गया, बिहार मादक पदार्थ लिए हुए खड़ा है।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर टोल प्लाजा के पास टीम पहुंची। जहां मुखबिर ने इशारा कर तस्कर के बारे में बताया। उक्त तस्कर के करीब जब पुलिस टीम पहुंची, तो वह वहां से मुड़कर दूसरी ओर तेज कदमों से चलने लगा। इसी दौरान टीम ने उसे पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान कमलेश चौधरी निवासी जमुअरा कलां जिला गया के रूप में बताई।
विज्ञापन
ड्यूटी मजिस्ट्रेट की निगरानी में ली तलाशी
इसके बाद मौके पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट प्रवीन कुमार ईटीओ सेल्स टैक्स को फोन कर मौके पर बुलाया। जिनकी मौजूदगी में आरोपी की तलाशी ली गई। जिस दौरान उसके कपड़ों से कोई नशीला पदार्थ बरामद नहीं हुआ। इसके बाद उसकी जींस ऊपर कर चेक किया तो उसके पैरों पर घुटनों से नीचे खाकी टेप चिपकाई हुई थी। टेप उतारी तो उसके नीचे एक-एक सफेद पारदर्शी पॉलीथिन बरामद हुई। जिसमें अफीम थी। अफीम का कुल वजन 1 किलो 30 ग्राम मिला।
एक किलो में 30 हजार मुनाफा
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह यह अफीम 90 हजार रुपये प्रति किलो के हिसाब से लेकर आया है। इसे वह 1 लाख 20 हजार रुपये किलो के हिसाब से शिव कुमार निवासी बलटाना चंडीगढ़ को बेचने निकला था। शिव कुमार ने उसके बेटे रोशन के बैंक खाते में करीब 10 दिन पहले एक लाख रुपये भेजे थे। दोनों के बीच वॉट्सऐप कॉल पर बात हुई।