फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   panipat shop, thief panipat, hens panipat

दुकानों में चोरी की नीयत से आए थे, कामयाब नहीं हुए तो 40 मुर्गे मारे, जमकर की तोड़फोड़

Sat, 19 Mar 2016 11:26 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला
ब्यूरो/ अमर उजाला Updated Sat, 19 Mar 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
panipat shop, thief panipat, hens panipat
पानीपत - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
थाना मॉडल टाउन क्षेत्र में आठ-नौ बदमाशों ने उपायुक्त निवास से महज दो सौ मीटर दूर जमकर  उत्पात मचाया। बदमाश दुकानों में चोरी करने में कामयाब नहीं हुए तो दुकानों में तोड़फोड़ शुरू कर दी। बदमाशों में चिकन कॉर्नर के 40 मुर्गों को मार डाला। शोर सुनने के बाद स्थानीय लोग एकत्रित हो गए। लोगों ने घटना की सूचना थाना मॉडल टाउन पुलिस में दी।
विज्ञापन


पुलिस ने क्षेत्र में नाकाबंदी कर चार बदमाशों को हिरासत में ले लिया है। उपायुक्त के निवास स्थान से महज दो सौ मीटर दूर हुए उत्पाद ने पुलिस की गस्त व मुस्तैदी की पोल खोलकर रख दी है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। शुक्रवार देर रात तीन बाइकों पर सवार आठ-नौ बजे बदमाशों ने उपायुक्त निवास से महज दो सौ मीटर की दूरी  पर बतरा कॉलोनी की तरफ सब्जी मंडी में जमकर उत्पात मचाया।
विज्ञापन


बदमाशों ने दुकानों में चोरी प्रयास किया। दुकानों के शटरों को उखाड़ने का प्रयास किया। वे एक दुकान का शटर तोड़ने में भी सफल रहे। इस बीच लोग आवाज सुनकर वहां पहुंच गए। सब्जी मंडी में चिकन कॉर्नर चलाने वाले बतरा कॉलोनी निवासी भूरा खान ने बताया कि होली के पर्व को देखते हुए उसने 50 बकरों व 100 से अधिक मुर्गोँ का स्टॉक किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुकान में जगह न होने के कारण उसने सभी मुर्गों को दुकान के बाहर जाली में ही रखा था। रात को तीन बाइक पर आए आठ- नौ बदमाशों में दुकान में तोड़फोड़ की। दुकान के शटर को भी काटने का प्रयास किया। बदमाशों ने मुर्गों से भरी जाली को नीचे पटक दिया। इसमें 40 से अधिक मुर्गों की मौत हो गई। दुकान के अंदर सो रहे उसके नौकर सलमान व मारूफ ने उसको फोन कर पूरे मामले की सूचना दी।

शोर-शराबा सुनने के बाद स्थानीय लोग घरों से बाहर निकल आए। लोगों को देख बदमाशों ने भागने का प्रयास किया। लोगों ने एक बदमाश को मौके पर पकड़ लिया। बदमाश एक बाइक छोड़कर भी मौके से फरार हो गए। वारदात की सूचना पर थाना मॉडल टाउन पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने क्षेत्र में गश्त कर चार बदमाशों को हिरासत में लिया है। पुलिस बदमाश से पूरे मामले के बारे में पूछताछ कर रही है। पुलिस ने बदमाशों की एक बाईक को भी बरामद कर लिया है।

कपड़ों की दुकान में भी हुआ चोरी का प्रयास
बदमाशों ने कई दुकानों में चोरी का प्रयास किया। सब्जी मंडी में कपड़े की दुकान चलाने वाले प्रवीण निवासी  कच्चा कैंप की दुकान के ताले तोड़ने का भी प्रयास किया गया। लोगों ने बताया कि तीन-चार बदमाश जमकर उत्पात मचा रहे थे, जबकि तीन-चार अन्य दुकानों के ताले तोडने का प्रयास कर रहे थे। लोगों के घरों से बाहर आने के बाद बदमाश अपने मंशूबों में कामयाब नहीं हो पाए।

पुलिस की मुस्तैदी की खुली पोल
पानीपत एसपी राहुल शर्मा के सुरक्षा के दावों की पोल पूरी तरह से खुल गई है। पुलिस अधीक्षक राहुल शर्मा ने  शहर में पुलिस की मुस्तैदी का दावा ठोका था। उपायुक्त के निवास से महज दो सौ मीटर की दूरी पर बदमाशों के द्वारा मचाए गए उत्पात ने पुलिस के दावों की पोल खोल दी है।

लोग बोले: दिन में खड़े होकर करते है सुरक्षा का दिखावा
बदमाशों की करतूत व पुलिस की सुस्ती से स्थानीय लोगों में रोष बना हुआ है। लोगों का कहना है कि पुलिस  कर्मी दिन में रोड पर खड़े होकर सुरक्षा का दिखावा करते है। रात होते होते पुलिस कर्मी थाने चौकियों में बिस्तर पर चिपक जाते है। लोगों का कहना है कि रात के समय दूर दूर तक कोई पुलिस कर्मी नजर नहीं आता। बदमाश पुलिस की सुस्ती का फायदा उठाकर वारदातों को अंजाम दे रहे है।


रात को पुलिस को सब्जी मंडी के पास दुकानों में तोड़फोड़ की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्षेत्र में नाकाबंदी कर चार बदमाशों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस चारों से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने बदमाशों की एक बाईक को कब्जे में भी लिया था। पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था दुरस्त है। बदमाश किसी भी सुरत में पुलिस की नजरों से नहीं बच सकते। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
विपिन कादियान, प्रभारी थाना मॉडल टाउन पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed