फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   panipat, police, case, rise

जीरी के पैसे न देने पर नौ के खिलाफ केस

Sun, 17 Jul 2016 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 17 Jul 2016 01:01 AM IST
विज्ञापन
panipat, police, case, rise
सरकारी चावल की कालाबाजारी - फोटो : अमर उजाला
थाना मतलौडा पुलिस ने दो साल पहले खरीदे गए धान के पैसे आढ़तियों को न देने पर एक एक्सपोर्टर के खिलाफ केस दर्ज किया है। आढ़तियों ने आरोप लगाया कि अब उन्हें पैसे मांगने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही है। एक्सपोर्टर पर पौने चार करोड़ रुपये और दो करोड़ रुपये ब्याज के न देने का आरोप है। पुलिस ने कुरुक्षेत्र और यमुनानगर की दो महिलाओं समेत नौ लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी और जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


स्थानीय अनाजमंडी के आढ़ती तेजबीर सिंह ने पुलिस को बताया कि 2013-14 के दौरान जसमेर फूड प्राइवेट लिमिटेड नाम की फर्म के एक्सपोर्टर ने मतलौडा अनाज मंडी से करीब नौ करोड़ का धान खरीदा था। इसमें से कुछ पैसे आरोपी ने तभी दे दिए। शेष भुगतान 31 मार्च 2014 तक देने के लिए कहा था। लेकिन, आरोपी ने इसके बाद किसी भी आढ़ती को भुगतान नहीं किया। पुलिस अधीक्षक से शिकायत करने पर दोनों पक्षों के बीच करनाल में मंडी के आढ़तियों की मौजूदगी में बैठक हुई। इस पर भी उन्हें पैसे नहीं दिए गए। दस दिन पूर्व मतलौडा में मुख्यमंत्री के आगमन के दौरान मंडी के आढ़तियों ने सीएम से शिकायत की और मुकदमा दर्ज करवाने की मांग की। सीएम ने एसपी को तुरंत मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए। यह रकम मंडी के 106 आढ़तियों की है।
विज्ञापन


आढ़ती तेजबीर की शिकायत पर एक्सपोर्टर सहित नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पैसे का लेनदेन बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
धर्मपाल, प्रभारी, थाना मतलौडा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed