{"_id":"65f5b6a9cd9e6999ac0e8175","slug":"panipat-patwari-and-kanungo-arrested-red-handed-while-taking-bribe-of-rs-85-thousand-2024-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat: पटवारी 85 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, जांच में कानूनगो को छोड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Panipat: पटवारी 85 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, जांच में कानूनगो को छोड़ा
Sat, 16 Mar 2024 08:41 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी,बापौली-पानीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी,बापौली-पानीपत (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sat, 16 Mar 2024 08:41 PM IST
सार
प्राइवेट मुंशी रिश्वत के 85 हजार लेकर फरार हो गया। मौके से एसीबी ने कानूनगो को भी काबू किया था। बाद में संलिप्तता न मिलने पर छोड़ा गया। जमींदार की जमीन का मालिकाना हक अपडेट कराने के नाम पर मांग की थी। पहले 25 हजार, फिर एक लाख मांगे, 85 हजार में तय हुआ।
विज्ञापन
bribe
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के पानीपत के एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने शनिवार को बापौली तहसील के पटवारी सुरेंद्र को 85 हजार की रिश्वत लेने के आरोप में रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इसमें शामिल प्राइवेट मुंशी राहुल मौके से रिश्वत की राशि लेकर फरार हो गया है। मौके से ही एसीबी की टीम ने कानूनगो नरेश को पकड़ लिया था, लेकिन बाद में उनकी प्रकरण में संलिप्तता न पाए जाने पर छोड़ दिया। अब एसीबी प्राइवेट मुंशी को तलाश रही है।
विज्ञापन
आरोपी पटवारी ने कुंडला पत्थरगढ़ के एक जमींदार से उसकी खरीदी गई जमीन उसके बच्चों के नाम मलकियत करने के नाम पर 85 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। ये रिश्वत देने के लिए पटवारी पिछले दो साल से जमींदार को परेशान कर रहा था। आरोपी जमींदार से 25 हजार रुपये पहले भी ले चुका है।
विज्ञापन
इसके बाद फिर से पटवारी ने एक लाख की डिमांड की। बाद में 85 हजार रुपये में सौदा तय हुआ। इससे परेशान होकर जमींदार ने इनकी शिकायत करनाल एसीबी को दे दी। एसीबी टीम ने शनिवार को कार्रवाई करते हुए पटवारी को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया जबकि मौके से प्राइवेट मुंशी राहुल एसीबी टीम को चकमा दे रिश्वत की राशि समेत फरार हो गया।
विज्ञापन
इसी दौरान टीम ने मौके पर मौजूद कानूनगो को भी पकड़ लिया। मौके पर शिकायकर्ता ने पहुंचकर बयान दिए कि इसमें कानूनगो की कोई गलती नहीं है और न ही उन्होंने कभी उससे पैसे मांगे। इस पर एसीबी टीम ने कानूनगो को छोड़ दिया।
शिकायकर्ता कुंडला पत्थरगढ़ निवासी जमींदार यूसूफ ने बताया कि उसने दो साल पहले 2022 में गांव में ही शामलात की 20 कनाल पांच मरले जमीन गांव के ही हारूण से खरीदी थी। चूंकि ये जमीन यमुना से बाहर शामलात की है इसलिए इसकी रजिस्ट्री नहीं हो सकती। इस जमीन का रिकॉर्ड तहसील में अपडेट करवाना पड़ता है।
वह इस जमीन को अपने दो बेटों जावेद और सावेज के नाम कराना चाहता था। इसके लिए वह पटवारी और कानूनगो से मिला। उन्होंने जमींदार से शुरुआत में 25 हजार की डिमांड की। पैसे नहीं दिए तो तहसील के चक्कर कटवाने लगे।
जमींदार ने परेशान होकर 25 हजार रुपये दे दिए। बाद में डिमांड बढ़कर एक लाख की तक पहुंच गई। बाद में 85 हजार में सौदा तय हो गया। इससे परेशान होकर यूसूफ ने इसकी शिकायत करनाल एसीबी को दी। एसीबी टीम ने कार्रवाई करते हुए दोनों को रंगे हाथों दबोच लिया है।
ऐसी हुई कार्रवाई, प्राइवेट मुंशी फरार
एसीबी टीम योजनाबद्ध तरीके से यूसूफ को पाउडर लगे 85 हजार रुपये देकर मंडी में पहुंची। काफी देर तक पटवारी, यूसूफ को घुमाते रहा। इसके बाद आरोपी ने अपने प्राइवेट मुंशी राहुल को यूसूफ के पास पैसे लेने भेजा। राहुल ने यूसूफ से पैसे लेकर पटवारी को उनके दफ्तर में थमा दिए। यहीं पर कानूनगो भी बैठा था। इसी बीच एसीबी की टीम ने मौके पर रेड कर दोनों को दबोच लिया। इसी धरपकड़ के बीच प्राइवेट मुंशी राहुल 85 हजार की रिश्वत राशि को लेकर बाइक पर सवार होकर मौके से फरार हो गया। एसीबी टीम पटवारी और कानूनगो को पकड़कर अपने कार्यालय लेकर पहुंची। यहां शिकायकर्ता द्वारा कानूनगो की गलती या पैसे की डिमांड न करने की बात पर एसीबी ने कानूनगो को छोड़ दिया है।