फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   panipat, nakli note pakda

दो हजार का नकली नोट चलाने का प्रयास

Sat, 03 Dec 2016 12:06 AM IST
amar ujala beuro panipat
amar ujala beuro panipat Updated Sat, 03 Dec 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
panipat, nakli note pakda
v - फोटो : zvx
नोटबंदी के बीच एक महिला व उसके साथी पुरुष ने इंसार बाजार स्थित जूतों की एक दुकान पर दो हजार का नकली नोट चलाने का प्रयास किया। दुकानदार ने शक के आधार पर नोट नकली होने की बात कही तो पुरुष मौका पाकर फरार हो गया। जबकि महिला को दुकानदार ने पकड़ लिया। थाना शहर पुलिस ने महिला से पूछताछ कर नोट को जांच के लिए बैंक में भेज दिया है। पुलिस ने फिलहाल किसी तरह की कानूनी कार्रवाई नहीं की है।
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार इंसार बाजार स्थित एक शूज हाउस पर शुक्रवार को एक महिला और एक पुरुष पहुंचे। उन्होंने कुछ सामान खरीदा और दुकानदार मंजीत छतवाल को नई करेंसी का दो हजार का नोट दे दिया। दुकानदार को दो हजार के नोट पर कुछ शक हुआ और महिला व पुरुष को दूसरा नोट देने की कही, लेकिन उन्होंने यहीं नोट होने की बात कही।
विज्ञापन


दुकानदार ने नोट नकली होने पर शक हुआ। कुछ कार्रवाई करने का शक होते ही पुरुष फरार हो गया। दुकानदार ने महिला को पकड़ लिया और इसकी सूचना थाना शहर पुलिस को दी। थाना शहर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई। महिला ने बताया कि उसके साथ बलकार उर्फ अमन निवासी जींद हाल निवासी फ्लोरा चौक सेक्टर-29 आया था। उसने ही उक्त नोट से सामान खरीदने की बात कही थी। उसने पुलिस के सामने बताया कि फ्लोरा चौक पर एक ठेकेदार ने उनको दो-दो हजार का नोट दिया था। पुलिस ने महिला के बयान दर्ज किए और पूछताछ के बाद छोड़ दिया। वहीं महिला से बरामद दो हजार के नोट को बैंक में जांच को भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को इंसार बाजार स्थित एक दुकानदार के पास दो हजार का नकली नोट चलाने की सूचना मिली थी। पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गई थी। महिला ने पूछताछ के दौरान बताया कि सेक्टर-29 फ्लोरा चौक पर एक ठेकेदार ने उसको दो हजार का नोट दिया था। पुलिस ने नोट जांच को भेज दिया है और मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।
सुरेश कुमार,प्रभारी, थाना शहर पानीपत।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed