फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   panipat, murder, gard, karnal, dead body

गार्ड को चाकुओं से गोदा, शव करनाल में फेंका

Fri, 29 Jul 2016 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 29 Jul 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
panipat, murder, gard, karnal, dead body
हत्या
 राकसेड़ा गांव के एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। युवक पर एक दर्जन से अधिक वार किए गए। युवक की हत्या करने के बाद शव करनाल के घोघड़ीपुर नहर के किनारे फेंक दिया गया। शव की पहचान युवक की फैक्टरी की बेल्ट से हुई। थाना मधुबन पुलिस मामले की जांच कर रही है। शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम होगा। पुलिस ने परिजनों के बयानों पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


करनाल के घोघड़ीपुर गांव में वीरवार दोपहर नहर के किनारे गांव राकसेड़ा के रवि (22) का खून से लथपथ शव मिला। परिजनों ने बताया कि रवि गन्नौर में एक फैक्टरी में गार्ड था। रवि सुबह घर से फैक्टरी में ड्यूटी के लिए गया था। उसके बाद से रवि को फोन नहीं लग रहा था। दोपहर को गांव घोघड़ीपुर निवासियों ने नहर किनारे पड़े युवक के शव की सूचना मधुबन थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वारदात स्थल का जायजा पुलिस ने राहगीरों से पूछताछ कर शव को कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज भिजवा दिया। पुलिस ने मृतक की बेल्ट से शव की शिनाख्त की। बेल्ट पर गन्नौर की फैक्टरी का नाम लिखा था।
विज्ञापन


पुलिस ने फैक्टरी में संपर्क कर युवक के बारे में जानकारी ली। इसके बाद वारदात की सूचना परिजनों को दी। परिजनों ने बताया कि रवि तीन भाइयों में सबसे छोटे था।
विज्ञापन
विज्ञापन


घोघड़ीपुर नहर के पास 22 वर्षीय युवक का शव बरामद हुआ है। युवक के शरीर को दर्जनों बार चाकुओं से गोदा गया है। मृतक की शिनाख्त जिला पानीपत के गांव राकसेड़ा निवासी रवि के रूप में हुई है। अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
कर्मबीर सिंह, मधुबन थाना प्रभारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed