फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   panipat, husband,wife jalaya

दूसरी पत्नी को जिंदा जलाया, पति भी गंभीर रूप से झुलसा

Mon, 22 May 2017 11:37 PM IST
panipat beuaro
panipat beuaro Updated Mon, 22 May 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
गांव गांजबड़ में एक व्यक्ति ने अपनी दूसरी पत्नी को तेल छिड़कर जिंदा जला दिया। गांव में इस सनसनीखेज मामले को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। वहीं पति भी इस वारदात में झुलस गया। उसको गंभीरावस्था के चलते शहर के एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया है। थाना सदर पुलिस ने महिला के पिता की शिकायत पर पति व सास-ससुर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने महिला के शव का पीजीआई चंडीगढ़ में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

थाना सदर के अंतर्गत गांव गांजबड़ निवासी कर्मबीर व उसकी पत्नी मनीषा रविवार की देर रात को संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से झुलस गए। इसी बीच परिजनों ने दंपति को उपचार के लिए पानीपत के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर प्राथमिक उपचार देने के बाद मनीषा को चिंताजनक हालत में चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया गया। जहां सोमवार की दोपहर मनीषा ने दम तोड़ दिया। डॉक्टरों के अनुसार मनीषा का 80 प्रतिशत शरीर आग में जला हुआ था। इस घटना की सूचना थाना सदर पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, सूचना पाकर मायका पक्ष के लोग भी चंडीगढ़ पहुंचे। थाना सदर पुलिस ने मनीषा के शव का पीजीआई चंडीगढ़ में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। आग लगने से कर्मबीर का 45 प्रतिशत शरीर झुलसा हुआ है। पुलिस इस घटना का सच जानने के लिए निजी अस्पताल में उपचाराधीन कर्मबीर के बयान दर्ज करने का प्रयास कर रही है। जो अभी बयान देने की स्थिति में नहीं है।  
विज्ञापन

वहीं, सोनीपत के मुडलाना निवासी पिता राजपाल सिंह ने थाना सदर पुलिस को बताया कि उसने अपनी लड़की मनीषा की 23 फरवरी 2009 को गांव गांजबड़ निवासी कर्मबीर के साथ हिंदू रीति रिवाज के साथ शादी की थी। शादी के कुछ समय बाद कर्मबीर व उसके परिजन मनीषा के साथ अक्सर मारपीट करते रहते थे। जब उन्हें पता चला तो उन्होंने कर्मबीर व उसके परिजनों को समझाया भी था। लेकिन उन्होंने सारी हदों को पार करते हुए रविवार रात्रि 2 बजे के करीब योजना बनाकर मनीषा पर तेल छिड़कर आग लगाकर उसे जिंदा जला दिया। इस वारदात को कर्मबीर व उसके परिजनों ने साजिश के तहत अंजाम दिया है। इस मामले में थाना सदर पुलिस ने राजपाल की शिकायत पर आरोपी पति कर्मबीर, ससुर होशियार सिंह व सास रामकली के खिलाफ धारा 302 व 34 के तहत मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।      
विज्ञापन
विज्ञापन


ससुर ने कहा, आरोप बेबुनियाद      
गांव गांजबड़ में आगजनी के मामले में थाना सदर पुलिस ने पति व सास-ससुर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। वहीं, आरोपी पक्ष होशियार सिंह व उसकी पत्नी रामकली ने पुलिस को दिए बयान में बताया है कि रविवार की रात्रि 2 बजे के करीब मनीषा ने स्वयं आग लगाई है। जिसे बुझाते समय ही कर्मबीर झुलसा है। शोर शराबा सुनकर ही वह मौके पर पहुंचे थे। उन्होंने मनीषा को नहीं जलाया है। इस घटना को अंजाम देते तो कर्मबीर आग से नहीं झुलसता। कर्मबीर की भी हालत गंभीर बनी हुई है। उन पर लगाए गए आरोप बेबुनियाद है।      

दूसरी पत्नी थी मनीषा      
गांव गांजबड़ में आगजनी की घटना के मामले में जांच कर रही थाना सदर पुलिस को जांच में पता चला है कि कर्मबीर की पहली पत्नी की संदिग्ध हालात में फंदा लगाने से मौत हुई थी तथा कर्मबीर ने मनीषा के साथ दूसरा विवाह किया था। पहली पत्नी से कर्मबीर को एक लड़का व लड़की और मनीषा के नाम का एक लड़का है। इस घटना को लेकर गांव गांजबड़ सहित आसपास के क्षेत्रों में कई तरह की चर्चाएं हो रही है। यह भी माना जा रहा है कि मामला घरेलू कलह का भी हो सकता है। फिलहाल थाना सदर पुलिस चर्चाओं के आधार भी हर पहलू की जांच में जुटी हुई है।      


 
गांजबड़ गांव में रविवार की रात को कर्मबीर ने अपनी मां पिता के साथ मिलकर अपनी पत्नी मनीषा को आग लगा दी। जिसमें मनीषा की मौत हो गई। इस दौरान कर्मबीर भी 60 प्रतिशत झुलस गया। पुलिस ने मुडलाना निवासी पिता की शिकायत पर पति और सास-ससुर के खिलाफ हत्या समेत एक अन्य धारा के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने चंडीगढ़ पीजीआई में महिला के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की गंभीरता के साथ जांच कर रही है
      चंद्र प्रकाश, (ट्रेनी आईपीएस) प्रभारी, थाना सदर।     
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed