फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Panipat: Husband crushed to death by hydra in front of wife

Panipat: पत्नी के सामने पति को हाइड्रा ने कुचला, मौत, फैक्टरी से घर लौट रहा था श्रमिक

Wed, 03 Jul 2024 10:38 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 03 Jul 2024 10:38 PM IST
सार

इलाज के दौरान श्रमिक की मौत हो गई। उनकी पत्नी ने पुलिस से मांग है कि हाइड्रा चालक को जल्द गिरफ्तार किया जाए।

विज्ञापन

विस्तार

हरियाणा के पानीपत में सेक्टर 25 में कृष्णा गार्डन के पास एक हाइड्रा चालक ने एक श्रमिक को कुचल दिया। श्रमिक की निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। श्रमिक काम से अपने घर लौट रहा था। उसकी पत्नी की आंखों के सामने यह हादसा हुआ।

विज्ञापन


सेक्टर 29 थाना पुलिस ने पत्नी के बयान पर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। अब पुलिस ने अज्ञात हाइड्रा चालक पर केस दर्ज कर उसकी धरपकड़ शुरू कर दी है।
विज्ञापन


छोटूराम चौक निवासी शोभा ने बताया कि वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के गांव मुहमदपुर की रहने वाली है। वह कई साल से अपने पति राम सिंह के साथ पानीपत में रहती है। उसका पति सेक्टर 29 में हैरिटेज ओवरसीज कंपनी में काम करता था। मंगलवार शाम को वह कृष्णा गार्डन के पास घरेलू काम से आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसका पति राम सिंह भी काम खत्म कर पैदल अपने कमरे पर जा रहा था। वह उससे 200 मीटर आगे चल रहा था। कृष्ण गार्डन से 200 मीटर दूर पीछे से आई तेज रफ्तार हाइड्रा ने उसके पति राम सिंह को कुचल दिया।


वह पति राम सिंह को राहगीरों की मदद से सिवाह के पास एक निजी अस्पताल में लेकर आई। यहां इलाज के दौरान उसके पति की मौत हो गई। उसकी पुलिस से मांग है कि हाइड्रा चालक को जल्द गिरफ्तार किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed