फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   panipat, hamla,yuvak

पानीपत ग्रामीण मोर्चा के अध्यक्ष पर जानलेवा हमला

Tue, 18 Oct 2016 12:41 AM IST
amar ujala beuro panipat
amar ujala beuro panipat Updated Tue, 18 Oct 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
 पानीपत ग्रामीण मोर्चा के अध्यक्ष सतपाल राणा पर रविवार देर रात जानलेवा हमला कर दिया गया। डाबर कॉलोनी में आयोजित वाल्मीकि जयंती समारोह से लौटते समय उन पर एक दर्जन अज्ञात लोगों ने हमला बोला। उन पर फायर भी किए गए। हमलावर वारदात को अंजाम देकर भाग निकले। सतपाल राणा को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सतपाल राणा ने मेयर सुरेश वर्मा, उनके पांच भाइयों समेत एक दर्जन लोगों पर जान से मारने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। राणा का आरोप है कि मेयर वर्मा पहले भी उसको जान से मारने की धमकी दे चुके हैं। पुलिस ने सतपाल राणा के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन



पुलिस के अनुसार रविवार को पानीपत ग्रामीण मोर्चा के अध्यक्ष सतपाल राणा निवासी तेज कॉलोनी, तहसील कैंप पर लाठी, डंडों और रॉड से हमला किया गया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हमले के समय वह डाबर कॉलोनी से लौट रहे थे। सतपाल राणा ने दावा किया कि हमले में मेयर सुरेश वर्मा का हाथ है। सनौली रोड स्थित एक निजी अस्पताल में उपचाराधीन सतपाल राणा ने बताया कि वह डाबर कॉलोनी में वाल्मीकि जयंती के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने गए थे। वहां से देर रात घर लौट रहे थे। रास्ते में मेयर सुरेश वर्मा, उसके पांच भाइयों और सात-आठ ने उसका रास्ता रोक लिया।
विज्ञापन


मेयर वर्मा ने बाकी लोगों के साथ मिलकर उन पर गोलियां चलाई और रॉड, लाठी, डंडों से हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोप लगाया कि मेयर ने दोबारा उसके क्षेत्र में किसी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत न करने की धमकी दी। इसके बाद आरोपी मौके से भाग गए। उन्होंने परिजनों को इसकी सूचना दी। परिजनों ने उन्हें एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया। उन्होंने इसकी सूचना तुरंत थाना शहर पुलिस को भी दी। पुलिस ने वारदात स्थल का जायजा लेकर घायल सतपाल राणा के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। दूसरी तरफ, मेयर सुरेश वर्मा ने पूरे मामले में खुद को निर्दोष बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डिपो की आरटीआई लगाई, इसलिए कराया हमला
अस्पताल के आईसीयू वार्ड में उपचाराधीन सतपाल राणा ने बताया कि मेयर सुरेश ने अपने एक नजदीकी को डाबर कॉलोनी में राशन डिपो दिलवाया हुआ है। डिपो होल्डर लोगों को राशन नहीं देता। लोग राशन लेने के लिए धक्के खा रह हैं। उन्होंने डिपो होल्डर की आरटीआई लगाई थी। मेयर सुरेश वर्मा ने इसी के चलते उन पर हमला किया है।

सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वारदात स्थल का जायजा लिया। सतपाल राणा ने मेयर सुरेश वर्मा और उसके पांच भाइयों समेत एक दर्जन लोगों पर हमला करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़ित के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस इस मामले में जल्द ही उचित कार्रवाई करेगी।

सुरेश कुमार, प्रभारी थाना शहर पानीपत।

सतपाल राणा का काम ही दूसरों पर आरोप लगाना है। पूरे मामले में मेरा कोई रोल नहीं है। न ही पांच भाई हैं। मैं तो रविवार को शादी समारोह में गया हुआ था। उसके बाद एक पार्षद के घर चला गया था। मुझे सुबह एक परिचित ने फोन कर पूरे मामले की जानकारी दी। मुझ पर लगाए गए आरोप बेबुनियाद है। पुलिस जांच में सब साफ हो जाएगा।
सुरेश वर्मा, मेयर पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed