फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Panipat: Groom refuses to marry after not getting car in Dowry

Panipat: दहेज में क्रेटा कार न मिलने पर शादी से मुकरा दूल्हा, फोन कर कहा - मैं ये शादी नहीं कर सकता

Wed, 20 Dec 2023 12:00 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 20 Dec 2023 12:00 AM IST
सार

पीड़ित ने बताया कि उसने आरोपियों की मांग पर 45 हजार रुपये दूल्हे की शॉपिंग के दिए। इसके अलावा हर छोटी-मोटी मांग को पूरा किया। उसने 28 नवंबर को होने वाली शादी के कार्ड बांट दिए। 21 नवंबर को दूल्हे का फोन आया।

विज्ञापन
Panipat: Groom refuses to marry after not getting car in Dowry
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

दहेज में क्रेटा कार की मांग पूरी न करने पर शादी से आठ दिन पहले दूल्हे ने रिश्ता तोड़ दिया। पीड़ित व्यक्ति ने बैठक करने के लिए, लेकिन उन्होंने फोन उठाने बंद कर दिए। मामला पानीपत के इंसार बाजार का है। दुल्हन के पिता की शिकायत पर शहर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में इंसार बाजार निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि उसके दो बच्चे है। वह 21 वर्षीय बड़ी बेटी की शादी के लिए रिश्ते की तलाश में थे। चार माह पहले उत्तरप्रदेश के वृंदावन निवासी दूल्हे कटारिया व उसकी मां अंजली का फोन आया। अंजली ने कहा कि वह तुम्हारी बेटी को देखना चाहते हैं। अगले दिन साहिल व उसकी मां उनके घर पर आए। अंजली ने बताया कि उनका बेटा दवाइयों का होलसेल का काम करता है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वे कोई दहेज नहीं दे पाएंगे। इस पर साहिल ने कहा कि उन्हें कुछ नहीं चाहिए। दोनों पक्षों की सहमति से 19 सितंबर को सगाई का कार्यक्रम तय किया गया। उसने साहिल और उसके परिवार को कहा कि 19 सितंबर को उसके घर आ जाना, घर पर ही सगाई की रस्म पूरी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो दिन बाद उनका फोन आया कि वे सगाई अच्छे होटल में वृंदावन में ही करेंगे। उसने असमर्थता जताई तो उन्होंने नकद पैसों की मांग की। उसने मजूबरी में 1.20 लाख रुपये दे दिए। सगाई से एक दिन पहले फोन कर जेवरात के बारे में पूछा। उसने सिर्फ दूल्हे की अंगूठी लाने की बात कही तो उन्होंने चेन की मांग की। उसने उधार पर पैसे लेकर चेन खरीदी। अंगूठी व चेन से सगाई की रस्म पूरी की। रिश्तेदारों को 2100-2100 रुपये नकद दिए।

जब वह सगाई की रस्म निभाकर चलने लगे तो आरोपियों ने दहेज के सामान की सूची उनके सामने रख दी। जिसमें टीवी, बेड, फ्रिज, सौफा सैट, अलमारी, सभी रिश्तेदारों के कपड़े, बर्तन इत्यादि की मांग की। 28 नवंबर की विवाह की तारीख तय हुई। आरोपियों ने कहा कि वे वृंदावन में आकर उनके बताए हुए होटल में शादी करे, जिससे उनकी छवि बनी रहेगी और दहेज का सामान शादी से पहले ही पहुंचाना होगा। उन्होंने 13 नवंबर को वृंदावन में उनके घर पर दहेज का सामान पहुंचा दिया।

दूल्हे ने फोन कर कहा - मैं ये शादी नहीं कर सकता
पीड़ित ने बताया कि उसने आरोपियों की मांग पर 45 हजार रुपये दूल्हे की शॉपिंग के दिए। इसके अलावा हर छोटी-मोटी मांग को पूरा किया। उसने 28 नवंबर को होने वाली शादी के कार्ड बांट दिए। 21 नवंबर को दूल्हे का फोन आया और कहा कि वो ये शादी नहीं कर सकता। उसने साहिल की मां को फोन कर पूछा तो उसने कहा कि बेटे को क्रेटा कार चाहिए। आप बात आगे बढ़ाते हो तो ठीक है, वरना शादी रद्द करते हैं। कार 16 लाख की है, 10 लाख दे दो, बाकि हम मिलाकर ले आएंगे। उसने मना किया तो साहिल ने शादी रद्द कर दी।


पीड़ित व्यक्ति की शिकायत पर दूल्हे और उसकी मां पर मुकदमा दर्ज कर लिया है, मामले की जांच शुरू कर दी गई है। - इंस्पेक्टर जाकिर हुसैन, प्रभारी, शहर थाना।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed