फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   panipat, goald, solen, deposite, against, loan

चोरी का सोना रख कंपनी से कराते थे फाइनेंस

Fri, 04 Nov 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ पानीपत
ब्यूरो/अमर उजाला/ पानीपत Updated Fri, 04 Nov 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
panipat, goald, solen, deposite, against, loan
पानीपत - फोटो : bureau
जिले समेत सोनीपत व जींद के मकानों में चोरी का पर्याय बना चोर गिरोह मकानों से सोना चोरी कर एक मशहूर फाइनेंस कंपनी में गिरवी पर रख देते थे। गिरोह ऐसा कर चोरी गहनों को आसानी से ठिकाने पर लगा देते थे और पकड़े भी नहीं जाते थे। पानीपत स्पेशल स्टाफ ने पकड़े गए गिरोह से ऐसा करीब 28 तोले सोना सफीदों स्थित एक मशहूर फाइनेंस कंपनी की ब्रांच से बरामद कर लिया है।
विज्ञापन


सरगना समेत तीनों आरोपियों को पांच दिन की रिमांड अवधि के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। डीएसपी मुख्यालय ने वीरवार को स्पेशल स्टाफ थाने में पूरे मामले का पटाक्षेप किया। डीएसपी मुख्यालय जगदीप दूहन ने बताया कि आईजी रोहतक मंडल व पुलिस अधीक्षक राजेश दुग्गल के आदेशानुसार अनट्रेस मामलों की गहराई के साथ जांच की जा रही है।
विज्ञापन


विशेष अभियान के अंतर्गत एंटी स्नेचिंग स्टाफ पुलिस टीम 28 अक्तूबर को थाना मतलौडा क्षेत्र के अंतर्गत गश्त कर रही थी। पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली थी। पुलिस टीम सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। दो मोटरसाइकिलों पर सवार तीनों युवकों ने पुलिस की गाड़ी को देखकर मोटरसाइकिल भगाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस टीम ने तीनों आरोपियों को काबू कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने तीनों से दोनों मोटरसाइकिलों के कागजातों के बारे में पूछताछ की तो तीनों आरोपी बहानेबाजी करने लगे। पुलिस की गहनता से पूछताछ में आरोपियों ने दोनों मोटरसाइकिल चोरी की होने के आरोप कबूले। उन्होंने कबूला की ये दोनों मोटरसाइकिल पानीपत से चोरी की गई थी।

आरोपियों की पहचान राजीव निवासी पाजू जिला जींद, सागर निवासी पाजू जिला जींद व कुलदीप निवासी बुरायण जिला जींद के रूप में हुई। इनका सरगना सागर था और तीनों ने जिला पानीपत में अलग-अलग स्थानों से दो कार चोरी व चार घरों में घुसकर सोने चांदी के गहने, मोबाइल फोन व नकदी चोरी की वारदातों को कबूला।

इन सब मामलों के जिला के थानों में मुकदमें दर्ज हैं। पुलिस टीम ने तीनों आरोपियों 28 अक्तूबर को कोर्ट में पेश कर रिमांड की मांग की। पुलिस ने तीनों आरोपियों का पांच दिन का रिमांड मिला और तीनों से पूछताछ करते हुए थाना शहर व थाना मतलौडा क्षेत्र से अप्रैल माह में दो वारदातों में चोरी करीब 28 तोले सोना बरामद किया।

चोरी गहने को फाइनेंस कंपनी से लिया था लोन
डीएसपी मुख्यालय जगदीप दूहन ने बताया कि तीनों आरोपी चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद चोरी किए गहनों को किसी सुनार या किसी अन्य व्यक्ति को नहीं बेचते थे, बल्कि इस सोने को एक निजी फाइनेंस कंपनी की सफीदों स्थित शाखा में रखकर फाइनेंस करवाते थे।

आरोपियों ने चोरी किए 28 तोल सोने पर चार लाख रुपये के करीब का फाइनेंस करवाया हुआ था और पैसे को अपनी मोज मस्ती में उड़ा रहे थे।  


19 सितंबर को ही बेल पर आए थे बाहर
पुलिस के अनुसार सरगना सागर समेत तीनों आरोपी पानीपत समेत जींद व सोनीपत जिला में चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। यहां के विभिन्न थानों में चोरी के मुकदमे दर्ज हैं। तीनों आरोपी चोरी के एक मुकदमा में जेल में बंद थे और 19 सितंबर को बैल होने पर जेल से बाहर आए थे।

पुलिस ने तीनों आरोपियों को रिमांड पूरा होने के बाद वीरवार को कोर्ट में पेश किया। जहां से कोर्ट ने आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

इन वारदातों का हुआ खुलासा
1. थाना चांदनी बाग क्षेत्र के अंतर्गत तीन अप्रैल को राकेश कुमार निवासी सेक्टर-25 के घर के बाहर से स्वीफ्ट कार चोरी की थी। जिसका थाना चांदनी बाग में मुकदमा दर्ज है।


2.  थाना समालखा क्षेत्र के अंतर्गत 12 जून को देवीदत निवासी सीताराम कॉलोनी की रात के समय घर के बाहर से बीट गाड़ी चोरी कर ली थी। जिसका थाना समालखा में मुकदमा दर्ज है ।


3. थाना मतलौडा क्षेत्र के अंतर्गत 10 अप्रैल को संजय गर्ग निवासी पुरानी अनाज मंडी मतलौडा के घर में घुसकर सोने व चांदी के गहने, एक मोबाइल व कुछ नकदी चोरी कर ली थी। जिसका थाना मतलौडा में मुकदमा दर्ज है ।


4. थाना शहर क्षेत्र के अंतर्गत 27 अप्रैल को सेक्टर-18 निवासी जय सिंह के घर में रात्रि के समय घुस कर सोने व चांदी के गहने चोरी कर लिए थे। जिसका थाना शहर में मुकदमा दर्ज है ।



एंटी स्नेचिंग स्टाफ ने चोरी के आरोप में पकड़े सरगना सागर समेत तीनों आरोपियों से चोरी का 28 तोले सोना बरामद कर लिया है। तीनों ने चोरी सोना सफीदों स्थित एक फाइनेंस कंपनी की शाखा में रखकर चार लाख का फाइनेंस लिया हुआ था। वे तीनों फाइनेंस के पैसे से मौज मस्ती कर रहे थे। तीनों आरोपियों को पांच दिन के रिमांड के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
जगदीप दूहन, डीएसपी मुख्यालय, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed