{"_id":"65228fd81aa12db8930ec655","slug":"panipat-gang-rape-case-one-accused-commits-suicide-by-swallowing-poisonous-substance-2023-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानीपत सामूहिक दुष्कर्म मामला: एक आरोपी ने जहरीला पदार्थ निगलकर की आत्महत्या, खेतों में मिला शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पानीपत सामूहिक दुष्कर्म मामला: एक आरोपी ने जहरीला पदार्थ निगलकर की आत्महत्या, खेतों में मिला शव
Sun, 08 Oct 2023 04:47 PM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sun, 08 Oct 2023 04:47 PM IST
सार
महिलाओं से सामूहिक दुष्कर्म व लूटपाट के चौथे मुख्य आरोपी ने जहर खाकर जान दे दी। आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आने से पहले फरार हो गया था। हिलवाड़ी गांव के जंगल स्थित खेत में शव मिला है। गिरोह का सरगना ने भी बीते रोज पुलिस को देख जहर निगल लिया था।
विज्ञापन
जांच करती पुलिस।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के पानीपत के मतलौडा के डेरे पर तीन महिलाओं से सामूहिक दुष्कर्म और लूटपाट के चौथे आरोपी ज्योति का शव मुजफ्फरनगर जिले के हिलवाड़ी गांव में एक खेत से बरामद किया गया है। प्राथमिक जांच में आरोपी के जहर खाकर आत्महत्या करने की बात सामने आई है।
विज्ञापन
इससे पहले आरोपी शनिवार को पुलिस की बड़का गांव में छापामारी के दौरान वह मौके से फरार हो गया था, जबकि सरगना राजू और उसके साथी नरेंद्र को पुलिस ने काबू कर लिया था। इस दौरान सरगना ने जहरीला पदार्थ खा लिया था, जिसके बाद उसे उपचार के लिए मेरठ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दूसरी ओर धरे गए आरोपी नरेंद्र को कोर्ट में पेश करने के बाद पुलिस ने पूछताछ के लिए चार दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
मतलौडा थानाक्षेत्र में 20 सितंबर की रात डेरे में घुसकर तीन महिलाओं से सामूहिक दुष्कर्म, लूट और एक महिला की हत्या कर दी गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी अजीत सिंह शेखावत ने 21 टीमों का गठन किया था। जांच और छापामारी के दौरान सीआईए थ्री को तीन अक्तूबर को पहली कामयाबी मिली थी।
विज्ञापन
टीम ने दिवाना गांव के समीप लूटपाट व दरिंदगी में शामिल जयभगवान, नवीन और सोनू को गिरफ्तार किया था, जबकि वारदात का सरगना राजीव उर्फ राजू, नरेंद्र और ज्योति फरार चल रहे थे। सीआईए ने तीनों के फोटो पूरे मुजफ्फरनगर में चस्पा कराए थे।
शनिवार को मुजफ्फरनगर के बड़का गांव में लोगों ने तीनों आरोपियों को पकड़ लिया था। तीनों मोटरसाइकिल से कहीं जा रहे थे। इस दौरान आरोपी ज्योति लोगों से छूटकर भाग गया था, जबकि पुलिस को देखकर सरगना राजू ने जहरीला पदार्थ निगल लिया था और नरेंद्र को सीआईए-3 टीम ने गिरफ्तार कर लिया था।
पुलिस ने राजू को मेरठ के एक अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही पुलिस टीम फरार आरोपी ज्योति की तलाश में जुटी थी। इस दौरान रविवार को दिन में पुलिस को ज्योति (27) का शव हिलवाड़ी गांव के जंगल में विजयपाल के खेत में पड़ा होने की सूचना मिली। शव के पास खाली बोतल और एक सफेद चादर मिली। फिलहाल उसकी मौत के कारण स्पष्ट नहीं हैं, लेकिन आशंका जताई जा रही है कि उसने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या की है। वहीं कुछ लोगों ने उसकी हत्या करने की भी बात कही है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्पष्ट होंगे आरोपी की मौत के कारण
हिलवाड़ी गांव के लोगों ने सूचना दी थी कि विजयपाल के खेत में एक युवक का शव पड़ा है। मंडी पुलिस चौकी मौके पर पहुंची तो ग्रामीणों ने शव की शिनाख्त पानीपत में सामूहिक दुराचार व लूटपाट के आरोपी ज्योति निवासी हिलवाड़ी के रूप में की। ज्योति गैंग के सरगना राजू के साथ कोतवाली क्षेत्र में ट्यूबवेलों में तार चोरी करता था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसकी मौत के कारण स्पष्ट होंगे। - देवेश सिंह, इंस्पेक्टर बड़ौत
अब तक आरोपी ज्योति के परिजन नहीं आए हैं। उनसे शिनाख्त कराई जाएगी। पूर्व में धरे गए आरोपी जयभगवान को रिमांड के बाद कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। उससे कट्टा बरामद किया गया था। वहीं नरेंद्र को कोर्ट में पेश कर चार दिन के रिमांड पर लिया गया है। सरगना राजीव का मेरठ में इलाज चल रहा है। ठीक होने के बाद उसे पानीपत लाया जाएगा। -अंकित कुमार, प्रभारी सीआईए -3, पानीपत।