फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Panipat: Fraud of 18 lakhs on the name of sending to Canada

Panipat: कनाडा भेजने के नाम पर 18 लाख की ठगी, गृहमंत्री के निर्देश पर मुकदमा दर्ज, पुलिस छानबीन में जुटी

Fri, 11 Aug 2023 08:49 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 11 Aug 2023 08:49 PM IST
सार

पीड़ित ने बताया कि उसने मामले की शिकायत 12 जून 2023 को सेक्टर 29 थाने की पुलिस को दी, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। इसके बाद उन्होंने गृहमंत्री अनिल विज का दरवाजा खटखटाया।

विज्ञापन
Panipat: Fraud of 18 lakhs on the name of sending to Canada
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के पानीपत के विकास नगर में दो जानकारों को कनाडा भेजने के नाम पर एक कबूतरबाज ने 18 लाख रुपये की ठगी कर ली। आरोप है कि पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस को दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस पर उसने गृहमंत्री से गुहार लगाई। गृहमंत्री के निर्देश पर सेक्टर 29 थाने की पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन


विकास नगर निवासी प्रवीन कुमार ने बताया कि पंकज कुमार उसका पड़ोसी है। वह खुद को कनाडा का नागरिक बताता है। वह कहता है कि वह वकील है और बच्चों को विदेश भेजने का काम करता है। पंकज ने कहा कि वह अपने बच्चे, जानकार या रिश्तेदार को विदेश भेजना चाहता है तो भेज सकता है। उसने अपने जानकार सचिन व अंकित को विदेश भिजवाने की बात कही।
विज्ञापन


कुछ समय बाद पंकज ने सचिन का प्रस्ताव भेजा। उसने 11 लाख रुपये की मांग की। सचिन और अंकित को कनाडा भेजने के लिए 18 लाख रुपये दिए। इसके बाद अंकित का प्रस्ताव पत्र भेजा। उन्होंने पत्र को चेक कराया तो वह फर्जी मिला। आरोपी ने धोखाधड़ी से रुपये हड़प लिए। उन्होंने रुपये मांगे तो उसने पहले आनाकानी की, फिर बाद में रुपये देने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को शिकायत दी, कार्रवाई नहीं हुई तो गृहमंत्री दरबार पहुंचा
पीड़ित ने बताया कि उसने मामले की शिकायत 12 जून 2023 को सेक्टर 29 थाने की पुलिस को दी, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। इसके बाद उन्होंने गृहमंत्री अनिल विज का दरवाजा खटखटाया। अब गृहमंत्री के निर्देश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।

विदेश भागने की फिराक में आरोपी
पीड़ित ने बताया कि आरोपी का सलारजंग गेट पर भी कार्यालय है। वह इसी तरह लोगों को अपनी जाल में फंसाकर ठगी करता है। उन्होंने अपने स्तर पर जांच की तो पता चला कि आरोपी अब विदेश भागने की फिराक में है। उनकी पुलिस से अपील है कि वह आरोपी का पासपोर्ट जब्त करे।


शिकायत पर धोखाधड़ी की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी को जल्द ही जांच में शामिल किया जाएगा। इसके आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। - राकेश कुमार, प्रभारी, सेक्टर 29 थाना

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed