फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   panipat, female, father in law, brother in law,

मारपीट में महिला का तीन माह का गर्भ गिरा, ससुर और देवर पर आरोप

Sun, 26 Feb 2017 12:00 AM IST
पानीपत अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 26 Feb 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
panipat, female, father in law, brother in law,
crime against women - फोटो : demo
जिले के गांव राणा माजरा निवासी एक गर्भवती महिला ने अपने चाचा ससुर और देवर पर मारपीट करने और इस दौरान तीन माह का गर्भ गिरने का आरोप लगाया है। महिला की गंभीर हालत को देख उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


घटना की शिकायत पुलिस से की गई है। पुलिस ने महिला के बयान दर्ज कर आगामी कार्रवाई करेगी।  गांव राणा माजरा निवासी महिला ने बताया कि वह शुक्रवार रात को अपने घर पर अपने चार बच्चों के साथ थी। आरोप है कि चचेरे ससुर और देवर जबरन उसके घर में घुसे और उसे लात-घूसों से पीटना शुरू दिया।
विज्ञापन


आरोप है कि हमलावरों ने अंदर से दरवाजा बंद कर दिया था। इस वजह से पड़ोसी उसकी सहायता नहीं कर सके। महिला का आरोप है कि चचेरे ससुर ने उसको पकड़ लिया और देवर ने उसके पेट पर लात मारी। इसके बाद आरोपी मौके से भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला की तबीयत ज्यादा खराब होने पर उसे शनिवार को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया। इसके बाद महिला का तीन माह का गर्भ गिर गया। बताया जा रहा है कि दो दिन पहले राणा माजरा निवासी नौशाद ने आरोप लगाया था

कि उसकी भाभी ने अपने पति महताब के साथ मिलकर उस पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया था।  इस हमले में उसे चोटें आई थी। 

23 फरवरी को गांव राणा माजरा में महिला और उसके पति ने नौशाद पर हमला किया किया था। नौशाद के बयान पर दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। महिला के पति को गिरफ्तार कर लिया गया था। महिला उस वक्त फरार हो गई थी। महिला के साथ मारपीट हुई है या नहीं इसकी जांच की जाएगी।


अस्पताल में उपचाराधीन महिला के बयान दर्ज किए जाएंगे। जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पहले से दर्ज केस के तहत अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद महिला को गिरफ्तार किया जाएगा। 
महेंद्र सिंह, प्रभारी, थाना सनौली, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed