{"_id":"592327764f1c1b3e6a536e54","slug":"panipat-farzi-inspactor-dabocha","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीआई का फर्जी सब इंस्पेक्टर रखता था नकली पिस्टल, दबोचा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सीबीआई का फर्जी सब इंस्पेक्टर रखता था नकली पिस्टल, दबोचा
panipat beuaro
Updated Mon, 22 May 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
x
- फोटो : panipat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीआईए-थ्री ने सनौली रोड कमल फर्नीचर के पास खुद को सीबीआई का सब-इंस्पेक्टर बताने वाले एक व्यक्ति को काबू किया है। फर्जी सब इंस्पेक्टर के कब्जे से एक आई कार्ड और नाइन एमएम की एक पिस्टल बरामद हुई है। पुलिस ने आरोपी का अदालत से एक दिन का पुलिस रिमांड लिया है।
सीआईए थ्री के प्रभारी छबील सिंह को सूचना मिली कि सनौली रोड स्थित कमल फर्नीचर के पास एक युवक लोगों को ठगने की फिराक में है। वह अपने को बड़ा अधिकारी बताता है। इस पर वे पुलिस टीम के साथ कमल फर्नीचर के पास पहुंच गए और वहां से आरोपी युवक को पकड़ लिया। उसने पुलिस टीम से भी अपने को सीबीआई का सब इंस्पेक्टर बताया। साथ ही पुलिसकर्मियों को प्रभाव में लेने के लिए अपना आईडी कार्ड भी दिखाया। पुलिस ने इस पर अधिकारियों से संपर्क किया। इसके बाद फर्जी सब इंस्पेक्टर की सच्चाई सामने आ गई। पूछताछ में युवक ने अपनी पहचान गिन्नी (25) निवासी भीमगौड़ा मंदिर के रूप में दी। पुलिस ने उसके पास से गिन्नी नाम से बना सीबीआई सब इंस्पेक्टर का आई कार्ड, नाइन एमएम की पिस्टल और छह कारतूस बरामद किए। पूछताछ में पता चला है कि गिन्नी बीएससी पास है और दबाव बनाने के लिए अपने को सब इंस्पेक्टर बताता था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे अदालत में पेश किया। वहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
रौब गांठने के लिए रखता था नकली पिस्टल
आरोपी गिन्नी लोगों पर रौब गांठने के लिए 24 घंटे अपने पास नाइन एमएम की पिस्टल रखता था। लोगों को विश्वास में लेकर उनसे रुपये ऐंठने के आरोप भी उस पर हैं। फिलहाल पुलिस गिन्नी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
ऑनलाइन मंगवाई थी पिस्टल
आरोपी ने पूछताछ में खुलासा किया है कि उसने पिस्टल ऑनलाइन शॉपिंग से पानीपत मंगवाई थी। नाइन एमएम की एरल पिस्टल के साथ छह गोलियां भी मंगवाई गई थीं। पुलिस के अनुसार नाइन एमएम की यह पिस्टल देखने में बिल्कुल असली दिखती है। इसकी आवाज भी असली की तरह है। लेकिन, इससे किसी को नुकसान नहीं होता।
गिन्नी से बना गिन्नी भाई...फिर सब इंस्पेक्टर
बीएससी की पढ़ाई के दौरान ही गिन्नी को उसके दोस्त गिन्नी भाई के नाम से पुकारते थे। तभी से गिन्नी को पिस्टल रखने का शौक हो गया। कुछ समय बाद गिन्नी अपने को सीबीआई का इंस्पेक्टर बताने लगा।
गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया है। जांच के दौरान युवक सीबीआई का फर्जी सब इंस्पेक्टर निकला। आरोपी का अदालत से एक दिन का पुलिस रिमांड लिया है। आरोपी से पूछताछ जारी है। इस मामले की बारीकी से जांच की जा रही है। आरोपी एक पिस्तौल व नौ कारतूस बरामद किए हैं।
छबील सिंह, प्रभारी, सीआईए थ्री पानीपत।