फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   panipat, deadbody, found, hanging, newly married, panipat

फंदे पर झुलता मिला नवविवाहिता का शव

Thu, 22 Sep 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ पानीपत
ब्यूरो/अमर उजाला/ पानीपत Updated Thu, 22 Sep 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
panipat, deadbody, found, hanging, newly married, panipat
- फोटो : demo pic
थाना चांदनी बाग क्षेत्र के अंतर्गत नलवा कालोनी में नव विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पंखे पर फंदे से झूलता मिला। नव विवाहिता की दो माह पहले की शादी हुई थी। परिजनों का आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग उनकी बेटी के साथ मारपीट करते थे।
विज्ञापन


आरोपियों ने साजिश के तहत महिला की हत्या कर फंदे पर लगाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर शवगृह में रखवा दिया है। मिली जानकारी के अनुसार नलवा कालोनी में बुधवार देर रात नव विवाहिता आरती (20) का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पंखे पर फंदे पर लटका मिला।
विज्ञापन


मायका पक्ष के लोगों ने आरती के पति रोहित व ससुर टेकराम पर आरती की हत्या करने का आरोप लगाया है। गांव उग्रा खेड़ी निवासी अतर सिंह ने बताया कि उसने दो माह पहले आरती की शादी नलवा कालोनी निवासी रोहित के साथ की थी। शादी के बाद से ही रोहित व उसका पिता टेकराम आरती को परेशान करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरती के साथ दहेज को लेकर मारपीट की जाती थी। आरती बुधवार को अपने मायके आई थी। उसका पति रोहित भी उसके साथ था। रोहित ने सबके सामने आरती को घर जाते ही मारने की धमकी दी थी। उनको देर शाम आरती का फंदा लगाने की सूचना मिली।

परिजनों का आरोप है कि रोहित व उसके पिता टेकराम ने आरती की हत्या कर शव को फंदे पर लटकाया है। फिलहाल रोहित व उसका पिता टेकराम फरार है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल में भिजवा दिया है। वीरवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।



चांदनी बाग थाना प्रभारी जसपाल सिंह ने बताया विवाहिता के फंदे पर लटके होने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल भिजवा दिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। जांच में जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed