फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   panipat, dammati se thagi

गुरुग्राम निवासी दंपति से एक लाख 79 हजार की ठगी

Thu, 09 Feb 2017 12:07 AM IST
panipat beuro
panipat beuro Updated Thu, 09 Feb 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
गुरुग्राम निवासी दंपति से समालखा में एक लाख 79 हजार रुपये ठगने का मामला सामने आया है। दंपति के बेटे ने पुलिस को शिकायत देते हुए कार्रवाई की मांग की है। थाना समालखा पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गुरुग्राम निवासी पमपोश ने समालखा चौकी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके माता-पिता दस्तावेजों को टाइप करने का काम करते हैं।
विज्ञापन



29 नवंबर 2016 को गुरमीत नाम के एक व्यक्ति और उसके साथियों ने उनके पिता रोमेश रैना और मां अंबिका रैना कुछ दस्तावेज टाइप करने के लिए दिए थे। गुरमीत ने दस्तावेज देते कहा था कि दस्तावेज उनकी कंपनी से संबंधित हैं, जिनको उसी रूप में टाइप करके वापस करना होगा। इसके  एवज में प्रति पेज के हिसाब से पैसे दिए जाएंगे। गुरमीत ने दस्तावेज देने से पहले यह शर्त रखी थी कि टाइप करने के एवज में उन्हें मोटी रकम दी जाएगी, लेकिन चूंकि दस्तावेज कीमती हैं इसलिए उन्हें पहले सिक्योरिटी के रुप में रुपये जमा करने होंगे। उसके माता-पिता ने गुरमीत की बातों में आकर उसे बतौर सिक्योरिटी एक लाख 79 हजार रुपये दे दिए। इसके बाद उन्हें कुछ दस्तावेज टाइप करने के लिए दिए गए। आरोप है कि गुरमीत ने न तो किए गए काम के बदले पैसे दिए और न ही जमा की गई सिक्योरिटी ही वापस की है। जिसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने गुरमीत और अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन


गुरुग्राम निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत दी थी कि उसके माता-पिता के साथ गुरमीत और उसके साथियों ने एक लाख 79 हजार रुपये की ठगी की है। शिकायत के आधार पर गुरमीत और अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गुरमीत के खिलाफ गन्नौर में भी मामला दर्ज है। मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अतर सिंह, प्रभारी, चौकी समालखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed