फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   panipat, dahej,doshi

दहेज हत्या के आरोप में चार दोषी करार

Thu, 02 Feb 2017 11:34 PM IST
amar ujala beuro panipat
amar ujala beuro panipat Updated Thu, 02 Feb 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश आरसी डिमरी की अदालत ने दहेज हत्या के आरोप में गांव गांजबड़ निवासी दो महिलाओं सहित चार लोगों को दोषी करार दिया है। आरोप है कि दहेज के लालच में विवाहिता को जबरन जहर दे दिया था। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मरने से पहले विवाहिता ने मजिस्ट्रेट के सामने अपने बयान दर्ज करवाए थे। दोषियों की सजा पर सात फरवरी को बहस होगी।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि गांव गांजबड़ निवासी मनीषा पत्नी सुरेश ने शहर के एक निजी अस्पताल में मजिस्ट्रेट के सामने दिए अपने बयान में बताया था कि उसकी शादी करीब चार साल पहले गांव गांजबड़ निवासी सुरेश के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही सास संतोष, ससुर धर्मबीर, जेठ सुरजीत व जेठसानी सोनिया दहेज के लिए उसे परेशान करते थे। आरोप है कि 2 अक्टूबर 2014 को उसका पति सुरेश अपनी ड्यूटी पर गया था। पीछे से सास, ससुर, जेठ व जेठानी ने उसे जबरन जहर दे दिया। मनीषा को गंभीर हालत में शहर के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया था।
विज्ञापन


मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज करवाने के कुछ समय बाद मनीषा की मौत हो गई थी। पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर केस दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी थी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर चारों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। लंबे समय तक चली कानूनी कार्रवाई के बाद चारों आरोपियों को वीरवार को जिला सत्र न्यायाधीश आरसी डिमरी की अदालत में पेश किया गया। जहां अदालत ने चारों को दोषी करार देते हुए फैसला सुरक्षित रख लिया। आरोपियों की सजा पर बहस सात फरवरी की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed