{"_id":"5fff3fe1fa718f45d61e35fb","slug":"panipat-crime-news-woman-murdered-in-panipat-husband-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"खौफनाक : खेतों में घूमने गई पत्नी की निशानेबाज पति के सामने बेरहमी से गला काटकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
खौफनाक : खेतों में घूमने गई पत्नी की निशानेबाज पति के सामने बेरहमी से गला काटकर हत्या
Thu, 14 Jan 2021 12:19 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 14 Jan 2021 12:19 AM IST
सार
- डेढ़ साल पहले हुई थी शादी, कई बार हुए झगड़े, कुछ दिनों पहले ही पंचायती फैसले के बाद आई थी पूजा
- लड़की पक्ष ने लड़के पक्ष पर लगाया हत्या का आरोप, बोले- खुद को बचाने के लिए बनाई लूट की कहानी
- लड़के पक्ष ने कहा- दोनों घूमने खेत गए थे, बाइक सवार तीन बदमाशों ने हमला कर लूटपाट की वारदात की
विज्ञापन
घायल विकास को निजी अस्पताल लेकर जाते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के पानीपत के गांव निजामपुर में शाम करीब छह बजे खेतों में घूमने निकले निशानेबाज पति और पत्नी पर हमले का मामला सामने आया है। हमलावरों ने पत्नी पूजा की गला रेतकर हत्या कर दी। वहीं पति विकास संधू उर्फ विक्की घायल है। परिजनों ने दोनों को करीब साढ़े आठ बजे सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे लड़की पक्ष ने लड़के पक्ष के लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। वहीं, लड़के पक्ष के लोगों का कहना है कि खेतों में कुछ बदमाशों ने उनके साथ लूटपाट कर जान से मारने की कोशिश की है। इसमें पूजा की जान गई और विक्की घायल हो गया। सामान्य अस्पताल में ही दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक हंगामा भी हुआ।
विज्ञापन
इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों के बयान लिए। रात करीब 11 बजे तक केस दर्ज नहीं हुआ था। पूजा के शव को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखवाया गया है। वहीं पति को सामान्य अस्पताल में मेडिकल करवाने के बाद उपचार के लिए प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया है। पुलिस ने देर रात पति को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
बाइक सवारों ने दिया वारदात को अंजाम, लूट भी की : विकास
विकास और उसके परिजन पक्ष का कहना है कि जब विकास और पूजा खेतों में घूमने जा रहे थे तो कुछ बाइक सवार बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया। विकास से सोने की चेन, अंगूठी और मोबाइल छीन लिया। पूजा से मंगलसूत्र छीना और मारने-पीटने लगे। इसी बीच पूजा के गले पर चाकू से वार किया, जिससे उसकी मौत हो गई, विकास के पेट में चाकू मारा। उसे अधमरा छोड़ बदमाश फरार हो गए।