फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Panipat: Block committee member husband lured in honey trap and demanded Rs 50 lakh

Panipat: ब्लॉक समिति सदस्य के पति को हनी ट्रैप में फंसाकर मांगे 50 लाख, गांव पलहेड़ी की है घटना

Sun, 13 Oct 2024 11:49 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 13 Oct 2024 11:49 PM IST
सार

गांव पलहेड़ी की घटना है। दो महिलाओं समेत छह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। ब्लॉक समिति सदस्य के पति ने 50 लाख रुपये रंगदारी नहीं दी थी। आरोपियों ने एक युवती से सांठगांठ कर केस कराया था। अब ब्लॉक समिति के सदस्य ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी है। 

विज्ञापन
Panipat: Block committee member husband lured in honey trap and demanded Rs 50 lakh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के पानीपत में दो महिलाओं समेत छह शातिर लोगों ने पलहेड़ी गांव निवासी ब्लॉक समिति सदस्य के पति को हनी ट्रैप में फंसाकर उससे 50 लाख रुपये की मांग की। आरोपियों ने पीड़ित को अगवाकर जान से मारने से धमकी दी और जल्द पैसों का इंतजाम करने को कहा। आरोपी उसे एक युवती से दुष्कर्म करने के केस में फंसाने की धमकी दे रहे थे।

विज्ञापन


वह युवती भी आरोपियों से मिली हुई थी। जब पीड़ित ने पैसे देने से इंकार कर दिया तो आरोपियों ने उसके खिलाफ सेक्टर 13-17 में दुष्कर्म का केस दर्ज भी करा दिया। अब पीड़ित ने पुलिस को आरोपियों के खिलाफ शिकायत देकर इसे साजिश करार दिया है। पुलिस ने इस मामले में सभी पांच आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


पलहेड़ी गांव निवासी जितेंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी पत्नी ब्लॉक समिति की सदस्य हैं। उसके मकान के सामने उसकी चाची मूर्ति का मकान था। उसकी चाची ने यह मकान गांव के मुकेश को बेच दिया था। वह इसका विरोध कर रहे थे। इससे मुकेश और उसका भाई नरेंद्र उससे रंजिश रखने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनके साथ गांव की प्रीति व उसकी ननद रिया भी उनका समर्थन कर रही थीं। गांव का काला नाम का व्यक्ति 21 अगस्त को रात साढ़े आठ बजे उसके घर आया। काला ने उसे कहा कि उसे कार में बैठे कुछ लोग बुला रहे हैं। वह बाहर आया तो मुकेश, नरेंद्र, सोनू व अंकुर ने उसको कार में डाल लिया और उस पर पिस्तौल तान दी और चुपचाप बैठने को कहा।

वह उसका अपहरण कर गढ़ सरनाई गांव की ओर ले गए। अंकुर ने अपने मोबाइल में रिया की एक वीडियो दिखाई। जिसमें वह गर्भवती होने की बात कह रही है और उस पर दुष्कर्म का आरोप लगा रही थी। उन्होंने उसे कहा कि अगर वह दुष्कर्म के केस से बचना चाहता है तो 50 लाख रुपये का इंतजाम कर लें वरना जेल जाने के लिए तैयार रहे।

वह इस बात से बेहद डर गया। उसने कहा कि वह इतने पैसे देने में असमर्थ है। फिर उन्होंने 20 लाख रुपये की मांग की। उसने पैसे देने से इंकार कर दिया तो उन्होंने उस पर सेक्टर-13-17 थाना पुलिस में दुष्कर्म का केस दर्ज करा दिया। उसने आपबीती परिवार को बताई। इसके बाद उन्होंने आरोपियों की शिकायत देने का फैसला किया। अब उनकी पुलिस से मांग है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए।


सेक्टर 13-17 पुलिस थाना प्रभारी हिमांशू ने बताया कि जितेंद्र की शिकायत पर मुकेश, उसके भाई नरेंद्र, सोनू, प्रीति, रिया व अंकुर पर केस दर्ज कर लिया है। जांच के बाद दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जायेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed