फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   panipat, arrest, 190, 2, kg, inspector, constable

दो किलो चरस को 190 ग्राम दिखाने वाले इंस्पेक्टर का सहयोगी सिपाही काबू

Wed, 01 Mar 2017 12:14 AM IST
पानीपत/अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत/अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 01 Mar 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
panipat, arrest, 190, 2, kg, inspector, constable
Haryana Police - फोटो : Demo Pic
खाकी स्याह चेहरा एक बार फिर सामने आ गया। एक मामले में घायल की मदद करने वाले भाजपा नेता पर ही हवलदार ने खाकी का रौब गांठ दिया। आरोप है कि मानवीयता दिखाने वाले भाजपा नेता को सिपाही ने जमकर भला-बुरा कहा। हालांकि सिपाही को उसकी करतूत का दंड सस्पेंड होकर भुगतना पड़ा।
विज्ञापन


दूसरे मामले में रिश्वत लेकर दो किलोग्राम चरस को मात्र 190 ग्राम दिखाने के मामले में पुलिस ने अपने ही विभाग के एक सिपाही को नौ महीने बाद काबू कर लिया। इसके बाद कानून के रक्षकों का भक्षक बनने का चेहरा सामने आया है।  
विज्ञापन


थाना मतलौडा के अंतर्गत गांव नारा से चरस सहित गिरफ्तार आरोपी से लाखों रुपये रिश्वत लेकर चरस को कम दिखाने के मामले में फरार चल रहे सिपाही जयबीर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना मतलौडा पुलिस ने उसे नौ महीने बाद पकड़ा है। आरोपी को मंगलवार को अदालत में पेेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। भ्रष्टाचार के इस मामले में तत्कालीन थाना मतलौडा प्रभारी इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह और गांव नारा निवासी नरेंद्र को पुलिस पहले ही सलाखों के पीछे भेज चुकी है। 

उल्लेखनीय है कि 22 मई 2016 को थाना मतलौडा पुलिस ने गांव नारा के पास नाका लगाकर नारा निवासी राजा उर्फ राजेश कुमार को 190 ग्राम चरस के साथ काबू किया था। थाना पुलिस ने सब इंस्पेक्टर दिनेश कुमार की शिकायत पर राजेश कुमार के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी थी।

बाद में आरोप लगे थे कि पुलिस ने एक तस्कर से भारी मात्रा में बरामद चरस को लाखों रुपये लेकर बहुत कम मात्रा में दिखाया है। मामला संज्ञान में आने के बाद आईजी रोहतक ने मामले की जांच बैठा दी थी। जांच में सामने आया था कि मतलौडा प्रभारी इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह चरस के साथ गिरफ्तार आरोपी राजेश को लेकर उसके घर पहुंचे थे।

वहां से करीब दो किलोग्राम चरस बरामद की थी। आरोप है कि इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह ने आठ लाख रुपये में मामला निपटाते हुए मात्र 190 ग्राम चरस बरामद दिखाकर उसे गिराफ्तार दिखा दिया था। लाइन में तैनात सिपाही जयबीर ने इस मामले में बिचौलिया का काम किया था। पुलिस ने बाद में नारा निवासी नरेंद्र को भी गिरफ्तार किया गया था।

भ्रष्टाचार मामले में संलिप्तता पाए जाने के बाद एसपी के आदेश पर इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया था। पुलिस ने इंस्पेक्टर को गिरफ्तार कर लिया था। सिपाही गांव जामनी, पिल्लूखेड़ा, जींद निवासी जयबीर उसी दिन से फरार चल रहा था।

थाना मतलौडा पुलिस ने नौ माह से फरार चल रहे सिपाही जयबीर को मतलौडा से गिरफ्तार कर मंगलवार को अदालत में पेश किया, जहां से उसको दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान पुलिस मामले में आरोपी से पूछताछ करेगी। मई 2016 में नारा निवासी एक व्यक्ति को भारी मात्रा में चरस के साथ गिरफ्तार किया था।


लाखों रुपये की सेटिंग कर 190 ग्राम दिखाया था। जांच में दोषी पाये जाने पर इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। सिपाही जयबीर फरार चल रहा था। आरोपी सिपाही को मतलौडा से गिरफ्तार कर अदालत में पेश कर दो दिन का रिमांड लिया गया है। पुलिस ने आरोपी से पूरे मामले में पूछताछ कर रही है। 
बली सिंह, डीएसपी, मतलौडा, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed