फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   panipat, ankur, sarhnanch,rangdari

पूर्व सरपंच के भाई से मांगी 30 लाख की रंगदारी

Fri, 30 Sep 2016 12:02 AM IST
amar ujala beuro panipat
amar ujala beuro panipat Updated Fri, 30 Sep 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
जिले के गांव बाल जाटान के पूर्व सरपंच के भाई से 30 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने गांव के ही दो लोगों पर इसके आरोप लगाए हैं और किसी के साथ बातचीत की ऑडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने व परिजनों को सुनाने की धमकी दी है। आरोप है कि दोनों ने पैसे न देने पर ऑडियो को वायरल भी कर दिया। थाना मतलौडा पुलिस ने पूर्व सरपंच के भाई की शिकायत पर गांव के दोनों लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन



पुलिस समालखा में डॉ. नासा से 50 लाख की रंगदारी मांगने और डॉक्टर समेत एक मरीज को गोली मारने की वारदात को सुलझा नहीं पाई थी कि थाना मतलौडा के अंतर्गत गांव बाल जाटान में रंगदारी का मामला सामने आ गया। गांव के पूर्व सरपंच के भाई हवा सिंह ने थाना मतलौडा पुलिस को शिकायत दी है।
विज्ञापन


उन्होंने पुलिस को दी शिकायत में गांव के सतपाल व सुरेंद्र पर रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है। हवा सिंह ने बताया कि 25 सितंबर को उसके पास फोन आया। गांव के सतपाल व सुरेंद्र ने उसको किसी व्यक्ति के साथ बातचीत की ऑडियो होने के बारे में बताया। उन्होंने ऑडियो को उसके परिजनों को सुना देने और सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। उन्होंने इसकी ऐवज में 30 लाख रुपये की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने उनको इतनी मोटी राशि देने से इनकार कर दिया। हवासिंह ने आरोप लगाया कि उक्त आरोपियों सतपाल व सुरेंद्र ने उसकी ऑडियो को वायरल कर दिया। उन दोनों ने रंगदारी न मिलने पर उसकी निजता को भंग किया है। वह इससे काफी आहत है। उन्होंने पुलिस को शिकायत देकर दोनों पर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की।


पुलिस को बाल जाटान निवासी हवासिंह की शिकायत मिली है। हवासिंह ने गांव के सतपाल व सुरेंद्र पर रंगादारी मांगने व न देने पर एक ऑडियो परिजनों को सुना देने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस जल्द ही आरोपियों को काबू कर लेगी।
नरेंद्र कुमार, प्रभारी, थाना मतलौडा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed