फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Panipat: Accused arrested with injection of banned Intoxication

Panipat: नशे के प्रतिबंधित इंजेक्शन बेचते पहलवान और खरीदार गिरफ्तार, 3500 इंजेक्शन बरामद किए

Fri, 10 May 2024 10:49 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 10 May 2024 10:49 PM IST
सार

एंटी नारकोटिक्स सेल पुलिस टीम ने गांजबड़ गांव से 3500 इंजेक्शन बरामद किए हैं। आरोपी खुद लगाने के साथ दूसरे खिलाड़ियों को भी बेचता था। आरोपी ने घर के तूड़ी के कमरे में इंजेक्शन दबा रखे थे।

विज्ञापन
Panipat: Accused arrested with injection of banned Intoxication
गिरफ्तार आरोपियों के साथ एंटी नारकोटिक्स सेल पुलिस की टीम। - फोटो : संवाद

विस्तार

खिलाड़ियों को नशे के प्रतिबंधित इंजेक्शन बेचने का एक बड़े मामले का खुलासा पानीपत में हुआ है। आरोपी खुद पहलवानी करता है। वह खुद भी इंजेक्शन लगाने का आदी था। साथ ही स्टेडियम व अन्य स्थानों पर खिलाड़ियों को नशे के इंजेक्शन पहुंचाता था। खिलाड़ी उसके घर से भी इंजेक्शन खरीदकर ले जाते थे। पानीपत पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल ने गांजबड़ गांव निवासी पहलवान राजपाल से नशे के 3500 इंजेक्शन बरामद किए हैं।

विज्ञापन


आरोपी ने इनको घर में तूड़ी में छुपा रखा था। आरोपी की निशानदेही पर एक खरीदार को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने खरीदार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है, जबकि आरोपी पहलवान को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। प्राथमिक पूछताछ में सामने आया कि आरोपी दो साल से नशे के इंजेक्शन बेच रहा था।
विज्ञापन


वह कम मेहनत व समय में अधिक पैसे कमाना चाहता था। एंटी नारकोटिक्स सेल इंचार्ज सब इंस्पेक्टर संदीप व उनकी टीम ने नशे के प्रतिबंधित इंजेक्शन बेचने का मामला पकड़ा है। टीम ने बताया कि उनकी टीम गुरुवार को देर शाम को टोल प्लाजा के पास मौजूद थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनको गुप्त सूचना मिली कि गांजबड़ गांव निवासी राजपाल अपने घर पर नशीले प्रतिबंधित इंजेक्शन बेच रहा है। पुलिस टीम ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट तहसीलदार पानीपत वीरेंद्र गिल को साथ मौके पर दबिश दी। आरोपी पुलिस टीम को देखकर भागने लगा। टीम ने उसको पकड़कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान राजपाल निवासी गांजबड़ गांव के रूप में बताई।

पुलिस ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में उसके घर की तलाशी ली। यहां तूड़ी के कमरे से नशीले प्रतिबंधित इंजेक्शन की खेप बरामद हुई। इनमें 500 बुप्रेनॉफिन, 1400 पेंटाजोसाइन ओजैटसेल, 1600 पेंटाजाेसाइन पेफ्लिन नशीले प्रतिबंधित इंजेक्शन पाए गए।

प्रति इंजेक्शन 50 रुपये का मुनाफा
पुलिस के अनुसार आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह करीब दो साल से नशे के प्रतिबंधित इंजेक्शन बेच रहा है। वह शार्ट कट से पैसे कमाने चाहता था। इस पैसे से घर के साथ अपने खान-पान पर खर्च करता था। आरोपी ने बताया कि वह करहंस गांव निवासी दुष्यंत से 70 रुपये प्रति इंजेक्शन के हिसाब से खरीद कर लाता था। उससे आगे उसी गांव का युद्धवीर उससे 120 रुपये प्रति इंजेक्शन के हिसाब से खरीद ले जाता है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर युद्धवीर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से सात नशीले प्रतिबंधित इंजेक्शन बरामद किए। आरोपी युद्धवीर ने पूछताछ में पुलिस को बताया वह खुद इंजेक्शन लगाने का आदी है। आरोपियों के खिलाफ थाना सदर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। दोनों आरोपियों को शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया। जहां से आरोपी युद्धवीर को न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया। आरोपी राजपाल को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। पुलिस आरोपी से सप्लायर के ठिकानों का पता लगाएगी।

खटखटाते रहे नेताओं के फोन
आरोपी को छुड़वाने के लिए एक नेता ने पुलिस के पास फोन किया। उन्होंने आरोपी को छोड़ने की सिफारिश की और साथ ही आगे इस तरह का अपराध न करने का भरोसा भी दिया। पुलिस तब तक आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा चुकी थी। ऐसे में नेताजी की सिफारिश भी काम नहीं आई।


एंटी नारकोटिक्स सेल ने नशे के प्रतिबंधित इंजेक्शन पकड़ने की बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी से पूछताछ कर सप्लायर तक पहुंचने का प्रयास किया जाएगा। पुलिस का प्रयास इस तरह की चेन को तोड़ने का रहता है। इसमें सफलता भी मिली है। -अजीत सिंह शेखावत, एसपी, पानीपत।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed