फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   online, fix, jhansa, mans, aprox, 40 carors

ऑनलाइन क्लिक करने का झांसा देकर लोगों के करीब 40 करोड़ लेकर भागी

Wed, 22 Feb 2017 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत।
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत। Updated Wed, 22 Feb 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
online, fix, jhansa, mans, aprox, 40 carors
पानीपत - फोटो : पानीपत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पानीपत। ऑनलाइन क्लिक करने वाली एक कंपनी लोगों के करीब 40 करोड़ रुपये लेकर भाग गई। कंपनी ने पहले लोगों को पार्ट टाइम काम करते हुए एक्स्ट्रा अर्निंग का लालच दिया था। इस कंपनी के साथ डीएसपी रैंक के एक पूर्व अधिकारी सहित जिले के कई बड़े चेहरे जुड़े थे। कंपनी के झांसे में आकर अपने करोड़ों रुपये गंवा चुके लोग मंगलवार को लघु सचिवालय पहुंचे और मामले की शिकायत देते हुए कार्रवाई की मांग की।
सिद्धार्थ नगर निवासी राकेश, सिवाह निवासी मनीष, प्रदीप, संदीप, मॉडल टाउन निवासी जतिन, अजीत, समालखा निवासी प्रिंस, राजेश, कमलजीत, राजेश वर्मा, राजकुमार और सागर ने बताया कि इसराना निवासी एक व्यक्ति ने उन्हें सेक्टर-11 निवासी एक व्यक्ति से मिलवाया था। उसने अपने मोबाइल पर दिन में किसी भी समय दो से दस मिनट देकर ज्यादा से ज्यादा रुपये कमाने का लालच दिया। इसके तहत केवल मोबाइल पर आने वाले पेज पर ऑनलाइन क्लिक करना था। अपने मुख्य काम के साथ दिन में किसी भी समय अपने मोबाइल पर कुछ समय देर देकर एक्स्ट्रा अर्निंग करने की बात उनसे कही गई। इसके लिए लोगों को कंपनी का सदस्य बनना था। वे लोग उसके झांसे में आ गए और पैसे कमाने के लालच में कंपनी में अपना पैसा फंसा बैठे। कंपनी कुछ दिनों के बाद भाग गई। उन्होंने बताया कि पानीपत से करीब 1500 लोगों ने इसमें अपना पैसा लगाया हुआ है। लोगों का आरोप है कि कंपनी के साथ फिल्मी हस्तियां भी जुड़ी हैं। उन्होंने कंपनी शुरू करवाने में सहयोग दिया था।  
विज्ञापन

ऐसे करते थे काम
कंपनी से जुड़ने के लिए लोगों को चार पैकेज बताए जाते थे। इनमें 5,520 रुपये, 27,600 रुपये, 55,200 रुपये और 1,10,400 रुपये के पैकेज थे। इनमें से कोई भी एक पैकेज लेते हुए कंपनी में पैसे जमा करवाकर एक साल के लिए सदस्यता लेनी थी। इन पैकेज के तहत प्रतिदिन क्रमश: 10, 70, 150 और 332 क्लिक दिए जाने थे। बड़ा पैकेज लेने पर ज्यादा कमाई होने की बात लोगों से कही जाती थी। एक क्लिक पर चार रुपये अस्सी पैसे मिलने थे। लोगों ने ज्यादा से ज्याद पैसे जमा कराकर पैकेज लिया। काम भी शुरू कर दिया गया। रोजाना उनके मोबाइल पर एक पेज आता था। इसमें पैकेज के हिसाब से उन्हें क्लिक करना होता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन माह में ही बंद हो गई कंपनी
शिकायतकर्ताओं ने बताया कि कंपनी 28 अक्तूबर 2016 में शुरू हुई थी। कंपनी ने दो फरवरी को नोएडा एल्फा वन में कार्यालय खोला था। तीन दिन बाद कार्यालय बंद कर दिया और वेबसाइट भी बंद कर दी। कुछ दिन इंतजार करने के बाद भी जब क्लिक नहीं मिले तो उन्होंने एक-दूसरे से संपर्क किया। इसके बाद ही उन्हें अपने साथ हुई ठगी का पता लगा।


कुछ लोगों ने एक कंपनी पर उनके साथ करोड़ों रुपये की ठगी करने की शिकायत दी है। लोगों से मामले की जांच करने की बात कही है। जांच के दौरान जो भी दोषी पाया जाएगा
सुरेश कुमार, प्रभारी, थाना शहर, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed