फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Neighbor maternal uncle tried to rape by stabbing innocent In Panipat

Panipat: चीज दिलाने का झांसा देकर पड़ोसी मामा ने मासूम के गले पर मारे चाकू, दुष्कर्म का भी प्रयास

Wed, 15 Feb 2023 12:43 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 15 Feb 2023 12:43 PM IST
सार

पानीपत में पड़ोसी मामा द्वारा चार साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। परिजनों को पीड़ित बच्ची आरोपी के घर से चारपाई के पीछे खून से लथपथ हालत में पड़ी मिली। वहीं देखा तो पता लगा उसके गले पर तेजधार हथियार से कई वार किए हुए थे।

विज्ञापन
Neighbor maternal uncle tried to rape by stabbing innocent In Panipat
पीड़ित मासूम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पानीपत में मॉडल टाउन थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में पड़ोसी मामा चार साल की बच्ची को चीज दिलाने का झांसा देकर अपने साथ ले गया और उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। बच्ची घर नहीं पहंची तो परिजनों ने तलाश शुरू की, ढूंढते हुए आरोपी के घर के पहुंचे तो बच्ची चारपाई के पीछे खून से लथपथ हालत में पड़ी थी, उसके गले पर तेजधार हथियार से कई वार किए हुए थे। परिजनों ने बच्ची को एक निजी अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को आरोपी के खिलाफ शिकायत दी, जिस शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की धरपकड़ शुरू कर दी है।

विज्ञापन


आरोपी के घर जाकर देखा तो चारपाई के पीछे खून से लथपथ हालत में बेहोश पड़ी थी बच्ची
पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि उसकी दो बेटी है। छोटी बेटी चार साल की है। वह मंगलवार शाम अपने घर के बाहर खेल रही थी। इसी बीच पड़ोसी आया और बेटी को गलत काम करने की नियत से उठाकर अपने घर ले गया। बच्ची घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने तलाश शुरू की,पास के ही एक बच्चे ने बताया कि बेटी को आरोपी चीज दिलाने का झांसा देकर अपने साथ ले गया है।
विज्ञापन


कॉलोनी वासियों ने दरिंदे पर रखा 11 हजार का इनाम
इसी सूचना पर वह 50 मीटर दूर आरोपी के घर पहुंचे तो आरोपी घर नहीं मिला। उन्होंने बच्ची की तलाश शुरू की तो बच्ची दीवार और चारपाई के बीच खाली जगह में पड़ी हुई मिली। बच्ची के गले पर तेजधार हथियार से कई वार किए हुए थे। उसने अपनी चुन्नी को बच्ची के गले पर लपेटा और उसे पानीपत के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉलोनी वासियों ने इलाज के लिए इकट्ठा किए 20 हजार रुपये-
बच्ची की हालत गंभीर है, उसे आईसीयू वार्ड में भर्ती किया गया है, इलाज में काफी खर्च बताया गया है, लेकिन परिवार के पास इलाज के लिए भी पैैैसे नहीं है। ऐसे में कॉलोनी वासियों ने इकट्ठा होकर रुपये इकट्ठा किए और 20 हजार रुपये फिलहाल बच्ची के परिवार को सौंपे है। वहीं एक व्यक्ति ने बच्ची के इलाज का खर्च भी उठा लिया है।


आरोपी पर रखा 11 हजार रुपये का इनाम
वारदात के बाद से आरोपी है। कॉलोनी वासियों ने उसके ऊपर 11 हजार रुपये का इनाम रख दिया है और उसकी फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल कर दी है। अपील की गई है कि वह आरोपी को देख सूचना परिवार को या पुलिस को दे, सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी। वहीं पुलिस की टीम भी आरोपी की धरपकड़ में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed