फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   murder, police, panipat, haryana, girl child

गोल गप्पे खिलाने के बहाने ले गया और गला दबाकर मार डाला बच्ची को

Sat, 01 Oct 2016 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत।
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत। Updated Sat, 01 Oct 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
murder, police, panipat, haryana, girl child
पानीपत - फोटो : पानीपत
पानीपत। जिला पुलिस के आला अधिकारी और कर्मचारी सब्जी मंडी से अपहृत छह साल की साबिया को तलाश कर जल्द ही बरामद करने का दावा करते रहे और अपहरणकर्ता बच्ची की हत्या कर बलजीत नगर चौकी से दो किलोमीटर दूर झाड़ियों में फेंक गया। बच्ची का सड़ा गला शव अर्धनग्न अवस्था में अपहरण के पांच दिन बाद काला आंब के पास से मिला। पुलिस ने पीजीआई रोहतक में पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस अधिकारी आरोपी को जल्द काबू करने का दावा कर रहे हैं।
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को उग्रा खेड़ी गांव से पर्यटक स्थल काला आंब तक जाने वाली सड़क किनारे झाड़ियों में एक बच्ची का शव मिला। शव अर्धनग्न और सड़ी गली अवस्था में था। बच्ची की गला दबाकर हत्या की गई थी। राहगीरों से सूचना मिलने पर थाना चांदनी बाग प्रभारी जसपाल सिंह व बलजीत नगर चौकी इंचार्ज बलबीर सिंह मौके पर पहुंचे। शव की शिनाख्त साबिया के रूप में हुई। पुलिस शव को सिविल अस्पताल ले गई लेकिन डॉक्टरों ने बच्ची के शव की स्थिति को देखते हुए पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया।
विज्ञापन

 
यह था मामला
सब्जी विक्रेता सेठी चौक निवासी मैनुद्दीन रविवार को सब्जी मंडी में सब्जी खरीदने गया तो बेटी साबिया और करीब आठ साल के बेटे इरशाद को भी साथ ले गया था। मैनुद्दीन दोनों बच्चों को रिक्शे पर बैठाकर सब्जी लेने के लिए चला गया। वह कुछ देर बाद लौटा तो  साबिया नहीं मिली। उसने बेटे इरशाद से पूछा तो उसने बताया कि एक व्यक्ति ने उसको दस रुपये दिए और साबिया को गोल गप्पे खिलाने की बात कहकर साथ ले गया। यह पूरी वारदात सब्जी मंडी में 269 नंबर दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में भी कैद हो गई थी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शव चार-पांच दिन पुराना
छह वर्षीय साबिया का शव चार-पांच दिन पुराना बताया जा रहा है। शव बुरी तरह से गलने  के साथ काला भी पड़ चुका है। शव की हालत देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि अपहरणकर्ता ने साबिया के अपहण के बाद ही रविवार को उसकी हत्या कर दी थी। साबिया की हत्या के बाद आरोपी ने उसके शव को छुपाने की कोशिश की और झाड़ियों में फेंक दिया।

पुलिस की छह टीमें तीन किलोमीटर में बच्ची को नहीं तलाश सकीं
साबिया की हत्या ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। साबिया के लापता होने के एक घंटे के बाद ही पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज से आरोपी की हरकतों को देख लिया था। इसके बावजूद पुलिस की छह टीमें तीन किलोमीटर के दायरे में साबिया का सुराग नहीं लगा पाई। पुलिस साबिया को जिंदा बरामद करने में पूरी तरह से असफल साबित हुई और आरोपी ने साबिया की बड़ी बेरहमी से हत्या कर दी।

हत्या के कारणों का नहीं लगा पता
आरोपी ने छह वर्षीय साबिया की हत्या क्यों की? यह सवाल पुलिस के लिए पहेली बन गया है। आरोपी ने साबिया का अपहरण करने के बाद परिजनों को फोन कर कोई मांग नहीं की। पुलिस साबिया के रिश्तेदारों और परिचितों से भी गहनता से पूछताछ कर रही है।


पांच दिन पहले रविवार को सब्जी मंडी से अपहृत बच्ची साबिया का शव काले आंब के पास झाड़ियों में मिला है। बच्ची की गला दबाकर हत्या की गई है। शव को देखकर लग रहा है कि बच्ची की हत्या लगभग चार दिन पहले की गई है। पुलिस लगातार बच्ची को बरामद करने की कोशिश कर रही थी। सीसीटीवी फुटेज व मुखबिरों की सूचना के आधार पर तलाश की जा रही थी। बच्ची के हत्यारोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
बलबीर सिंह, प्रभारी बलजीत नगर नाका चौकी पुलिस।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed