फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Murder, Milk man, Dairy, Crime, Killed, Panipat

डेयरी संचालक को दरांती से काटा, ड्रेन में फेंका शव

Wed, 06 Jul 2016 12:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,पानीपत
ब्यूरो/अमर उजाला,पानीपत Updated Wed, 06 Jul 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
Murder, Milk man, Dairy, Crime, Killed, Panipat
क्राइम - फोटो : ब्यूरो
पानीपत। गांव डाडोला के पास एक डेयरी संचालक को दरांती से काट डाला गया। हत्यारों ने उसके शरीर पर दरांती से 58 वार किए फिर उसका शव ड्रेन में फेंक दिया। डेयरी संचालक बीती रात को घर से बापौली दूध देने निकला था। मरने वाले का अगले माह निकाह था। पुलिस को शव के पास हत्या में प्रयुक्त दरांती मिली है। थाना चांदनी बाग पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। थाना पुलिस ने मात्र छह घंटे में वारदात को सुलझाने का दावा किया है।
विज्ञापन


गांव डाडोला निवासी फिरोज उर्फ सोनू (40) की सोमवार रात को हत्या कर शव को गांव के पास ही ड्रेन नंबर दो में फेंक दिया गया। शव से करीबन 100 गज दूर फिरोज की दूध के ड्रम से लदी बाइक खड़ी मिली। डॉक्टरों के मुताबिक हत्यारों ने फिरोज पर तेजधार हथियार से 58 वार किए थे। सिर पर तेजधार हथियार की चोट से फिरोज की मौत हो गई।
विज्ञापन


मृतक फिरोज के पिता असलम ने बताया कि उनकी गांव डाडोला में पशु डेयरी है। वह अक्सर बीमार रहता है। उनका बेटा फिरोज पशु डेयरी चलाता था। छोटा बेटा परवेज बारहवीं में पढ़ता है। फिरोज हर रोज शाम को बापौली स्थित डेयरी में दूध देने जाता था। सोमवार को भी वह बापौली में दूध देने गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह जब देर तक घर नहीं लौटा, तो उन्होंने उसकी रात में ही तलाश शुरू कर दी। उनको देर रात ड्रेन नंबर-दो पर फिरोज की चप्पल और खून के धब्बे मिले। इसके बाद वे रातभर फिरोज का ढूंढते रहे। उनको सुबह नौ बजे ड्रेन के पास फिरोज की बाइक मिली। बाइक से करीबन 100 मीटर दूर ड्रेन की झाड़ियों में फिरोज का शव मिला। इसकी सूचना उन्होंने तुरंत थाना चांदनी बाग पुलिस को दी।

इसके बाद डीएसपी हेडक्वार्टर जगदीप दूहन और एसएचओ जसपाल सिंह मौके पर पहुंच गए। पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों की मदद से शव को ड्रेन से बाहर निकला। तलाशी में पुलिस को शव से थोड़ी दूर खून से सनी एक दरांती मिली। पुलिस ने परिजनों के बयान पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

निकाह की तैयारियां मातम में बदली
पिता असलम ने बताया कि दो दिन पहले ही फिरोज का रिश्ता गांव नोहरा में तय हुआ था। अगले माह फिरोज का निकाह था। घर में निकाह की तैयारियां चल रही थीं। लेकिन, फिरोज की हत्या के बाद उनका सब कुछ खत्म हो गया।

मोबाइल और पर्स नहीं मिले
परिजनों ने बताया कि फिरोज के शव से सौ मीटर की दूरी पर फिरोज की बाइक खड़ी थी। बाइक पर 50-50 लीटर के दूध के दो भरे हुए ड्रम रखे थे। लेकिन, फिरोज की जेब में मोबाइल फोन और पर्स नहीं मिला। पुलिस फिरोज की कॉल डिटेल के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

फिरोज ने किया था संघर्ष
वारदात स्थल पर टूटी झाड़ियां और फिरोज के हाथों पर तेज धार हथियार से 10 से अधिक वार से अंदाजा लगाया जा रहा है कि उसने बचने के लिए संघर्ष किया था। फिरोज के सिर और गर्दन पर तेजधार हथियार के गंभीर घाव है।

पुलिस ने मांगा छह घंटे का समय
परिजनों ने पुलिस से आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस ने परिजनों को मामले में कार्रवाई का आश्वासन देते हुए गिरफ्तारी के लिए छह घंटे का वक्त मांगा है।

पिता बोले, वह तो किसी को गाली भी नहीं देता था
मृतक फिरोज के पिता असलम का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीण भी फिरोज के व्यवहार और चाल चलन की तारीफ कर रहे हैं। पिता असलम बार-बार एक  ही सवाल पूछ रहे हैं कि फिरोज को क्यों मारा, वह तो किसी को गाली तक नहीं देता था।

कम उम्र में संभाल ली थी घर की जिम्मेदारी
ग्रामीणों ने बताया कि असलम दिल के मरीज हैं। फिरोज ने 17 साल की उम्र में ही पिता असलम की डेयरी संभाल ली थी। वह दिन भर काम कर दूध बेचने के लिए बापौली जाता था। फिरोज पर ही पूरे परिवार की जिम्मेदारी थी। पिछले तीन साल से फिरोज कड़ी मेहनत कर परिवार का पेट भर रहा था।



तेजधार हथियार से युवक की हत्या की गई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मृतक की कॉल डिटेल के आधार पर मामले की जांच कर रही है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
जसपाल सिंह, प्रभारी थाना चांदनी बाग पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed