{"_id":"63f84f2e0fb05826450c7743","slug":"miscreants-looted-car-and-cash-from-young-man-on-strength-of-weapon-in-panipat-2023-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat: युवक पर रिवाल्वर तान बोले बदमाश, भाग जाओ, नहीं तो गोली मार देंगे, गाड़ी, फोन व 7500 रुपये लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Panipat: युवक पर रिवाल्वर तान बोले बदमाश, भाग जाओ, नहीं तो गोली मार देंगे, गाड़ी, फोन व 7500 रुपये लूटे
Fri, 24 Feb 2023 11:16 AM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Fri, 24 Feb 2023 11:16 AM IST
सार
पानीपत की गोपाल कॉलोनी निवासी राजू ने बताया कि 22 फरवरी को वह गांव गगसीना में शादी में शामिल होने के लिए गया था। वह 23 फरवरी को रात करीब साढे 12 बजे अपने दोस्त की गाड़ी आई-20 गाड़ी में सवार होकर अकेला घर लौट रहा था।
विज्ञापन
पानीपत का पुलिस थाना
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पानीपत की गोपाल कॉलोनी के पास तीन बाइकों पर सवार छह बदमाशों ने रिवाल्वर की बट मारकर युवक से कार लूट ली। दरअसल युवक करनाल के गांव गगसीना से शादी कार्यक्रम निपटा कर अपने घर लौट रहा था। गोपाल कॉलोनी के पास पहुंचते ही बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। रिवाल्वर तानकर बदमाशों ने पीड़ित को गोली मारने की धमकी दी। उससे फोन व 7500 रुपये नकदी से भरे पर्स भी लूटा, जिसके बाद वह फरार हो गए। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुराना औद्योगिक थाना पुलिस को दी है।
विज्ञापन
तीन बाइकों पर सवार थे बदमाश
गोपाल कॉलोनी निवासी राजू ने बताया कि 22 फरवरी को वह गांव गगसीना में शादी में शामिल होने के लिए गया था। वह 23 फरवरी को रात करीब साढे 12 बजे अपने दोस्त की गाड़ी आई-20 गाड़ी में सवार होकर अकेला घर लौट रहा था। जब वह गोपाल कॉलोनी के पास पहुंचा तो पीछे से तीन बाइकों पर दो-दो युवक सवार होकर आए और उसकी गाड़ी के आगे अड़ा दी। गाड़ी के पास आकर आरोपी शीशे को जोर से खट-खटाने लगे। उसने खिड़की खोली तो एक आरोपी ने सिर में रिवाल्वर की बट मारी। दूसरे आरोपी ने उसे गाड़ी से खींचकर नीचे गिरा दिया।
विज्ञापन
रिवाल्वर तानकर बोले भाग जा, नहीं तो गोली मार देंगे
बदमाशों ने सड़क पर गिराकर रिवाल्वर तान दी। उससे गाड़ी की चाबी छीन ली, एक फोन और 7500 रुपये लूट लिए।
उसकी छाती पर रिवाल्वर लगाकर बोले भाग जा, नहीं तो गोली मार देंगे। वह डर के मारे भाग गया। जिसके बाद आरोपी कार, फोन व पर्स लेकर फरार हो गए।
रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों की धरपकड़ में जुटी पुलिस
पुलिस ने मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है, पुराना औद्योगिक थाना और सीआईए की टीम बदमाशों की धरपकड़ में जुटी हुई है, आस पास के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन