फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Misbehave with Rohtak MP in Panipat

पानीपत: रोहतक के सांसद से दुर्व्यवहार, सुरक्षाकर्मियों से मारपीट, शादी समारोह में भाग लेने पहुंचे थे

Sun, 10 Jul 2022 01:54 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 10 Jul 2022 01:54 AM IST
सार

सांसद पानीपत में एक शादी समारोह में भाग लेने पहुंचे थे। रास्ता न मिलने पर रिटायर्ड फौजी ने गालीगलौज  की। एक सुरक्षा कर्मी की वर्दी फाड़ी, दूसरे को नाले में धक्का दिया।

विज्ञापन
Misbehave with  Rohtak MP in Panipat
अरविंद शर्मा (फाइल फोटो) - फोटो : Self

विस्तार

हरियाणा के पानीपत में बरसत रोड स्थित एक गार्डन में शादी समारोह में पहुंचे रोहतक के सांसद अरविंद शर्मा और उनके सुरक्षाकर्मियों के साथ एक रिटायर्ड फौजी ने दुर्व्यवहार कर गालीगलौज की। सुरक्षा में तैनात पानीपत पुलिस के दो होमगार्ड ने आरोपी को जब पकड़ने का प्रयास किया तो उसने एक होमगार्ड को नाले में धक्का दे दिया। जिससे उसके हाथ की हड्डी टूट गई जबकि दूसरे सुरक्षाकर्मी से भिड़ते हुए उसकी वर्दी फाड़ दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


गांव रिसालू निवासी होमगार्ड नवीन ने बताया कि वह सेक्टर-29 की पीसीआर नंबर-3 पर तैनात था। आठ जुलाई को सांसद अरविंद शर्मा के पानीपत आवागमन पर उसकी पायलट ड्यूटी लगी हुई थी। बरात बरसत रोड स्थित मलिक प्लाजा गार्डन में आयोजित शादी समारोह में पहुंची। बताया जा रहा है कि यह विवाह सांसद के भांजे का था।
विज्ञापन


सांसद भी पैदल बरात के साथ चल रहे थे। इसी बीच एक काली क्रेटा कार चालक आया और रोड पर रास्ता न होने की वजह से संबंधित चालक को वैकल्पिक रास्ते से गुजरने को कहा गया। जिस पर वह क्रोधित हो गया। उसने पैदल चल रहे सांसद व उनके सुरक्षाकर्मियों से गालीगलौज शुरू कर दी। नवीन और उसके इंचार्ज दलबीर ने आरोपी को रोकने की कोशिश की, लेकिन आरोपी ने पुलिस की वर्दी फाड़ दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बढ़ता विवाद देेख नवीन ने कंट्रोल रूम में सूचना दी। सूचना मिलते ही सेक्टर 13-17 की एक गाड़ी मौके पर पहुंची। तहसील कैंप नाका पर ड्यूटी कर रहा होमगार्ड शैलेंद्र भी आ गया। शैलेंद्र ने आरोपी को समझाने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी उस पर झपट पड़ा और उसे धक्का देकर नाले में गिरा दिया, जिससे उसके बाएं हाथ की हड्डी टूट गई।

होमगार्ड नवीन के पैर पर भी चोट आई है। आरोपी की पहचान गांव डिडवाड़ी निवासी विनोद के रूप में हुई। वह रिटायर्ड फौजी है और अभी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में कार्यरत है।


होमगार्ड की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, रविवार को उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस जांच में एमपी के साथ गालीगलौज का कोई तथ्य सामने नहीं आया है। - इंस्पेक्टर सुनील जांगडा, तहसील कैंप थाना प्रभारी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed