फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Masked miscreants entered house and assaulted girl in Panipat

Panipat: घर में घुसे बदमाशों ने युवती के कपड़े फाड़े, चारपाई से बांधा, फिर दीवार पर लिखा... 50 लाख दो वरना

Sun, 30 Apr 2023 01:45 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 30 Apr 2023 01:45 PM IST
सार

युवती का आरोप है कि उसके भाई के साले सोनू ने बदमाश भेजकर उन पर हमला कराया है और रंगदारी मांगी है। उसके अनुसार एक बदमाश ने सफेद रंग की कमीज पहनी थी, दो आरोपियों ने हरे रंग की और एक ने ओरेंज रंग की कमीज पहन रखी थी। सभी के चेहरे पर कपड़ा लिपटा हुआ था।

विज्ञापन
Masked miscreants entered house and assaulted girl in Panipat
घर में घुसकर युवती पर हमला - फोटो : demo pic

विस्तार

पानीपत सदर थाना क्षेत्र के एक गांव में चार नकाबपोश बदमाश एक मकान में घुस गए और अकेली युवती के साथ मारपीट की और उसके कपड़े फाड़ दिए। युवती के हाथ-पैर बांधकर उसे चारपाई पर बांध दिया। आरोप है कि बदमाशों ने घर के दस्तावेज जला दिए और दीवार पर लिखा कि 50 लाख रुपये दो, नहीं तो परिवार को जान से मार देंगे। पुलिस को शिकायत दी तो परिवार को बदनाम कर देंगे। बदमाश 50 हजार रुपये लेकर फरार हो गए। 

विज्ञापन


युवती की मां खेत से लौटी तो उसने युवती को खोला और मेडिकल कराकर पुलिस को शिकायत दी। युवती ने अपने भाई के साले पर हमलावर भेजकर हमला कराने का आरोप लगाया है। सदर थाना पुलिस ने आठ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में गांव की एक युवती ने बताया कि वह बीकॉम पास है। शनिवार शाम करीब साढ़े पांच बजे वह घर पर थी। उसकी मां खेत में गई थी। वह घर पर अकेली थी। इसी बीच नकाबपोश चार बदमाश घर की कुंडी तोड़कर अंदर घुस आए। उसके साथ मारपीट करने लगे। उसके कपड़े फाड़ दिए और उसके बाल काट दिए। दोनों कान फाड़कर बाली निकाल ली। उसके हाथ, पेट और सिर पर बिंडे से हमला किया। बदमाशों ने चुन्नी से उसके हाथ-पैर बांध दिए। उसके कपड़ों मे रेत व बजरी डाल दी। उसके बाद उसे चारपाई पर बांध दिया। अलमारी की चाबी निकालकर अलमारी से आधार कार्ड, बैंक की कॉपी, जमीन के दस्तावेज, बाइक की आरसी, आयकर विभाग का कार्ड गैस की कॉपी निकाल ली। दोनों कमरों में कुछ दस्तावेजों को जला दिया। दोनों कमरे व गैलरी की दिवार पर लिखा कि 50 लाख रुपये दो, नहीं तो परिवार समेत जान से मार देंगे। पुलिस में शिकायत दी तो परिवार को बदनाम कर देंगे। आरोपी कुछ दस्तावेज और 50 हजार रुपये अपने साथ ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मां ने खेत से लौटकर खोले हाथ-पैर 
युवती ने बताया कि करीब एक घंटे बाद उसकी मां खेत से लौटी और उसके हाथ-पैर खोले। उसे मेडिकल के लिए सामान्य अस्पताल पहुंचाया और उसका इलाज कराया। जिसके बाद वह सदर थाना पहुंचे और मामले की शिकायत दी। युवती ने बदमाशों से अपनी जान को खतरा बताया है। 

भाई के साले पर आरोप 
युवती ने बताया कि एक बदमाश ने सफेद रंग की कमीज पहनी थी, दो आरोपियों ने हरे रंग की और एक ने ओरेंज रंग की कमीज पहन रखी थी। सभी के चेहरे पर कपड़ा लिपटा हुआ था। आरोप है कि उसके भाई के साले सोनू ने बदमाश भेजकर उन पर हमला कराया है और रंगदारी मांगी है। 


युवती की शिकायत के आधार पर एक नामजद व चार-पांच अन्य के खिलाफ आठ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है, मामले की जांच शुरू कर दी है, बदमाशों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - रामनिवास सिंह, प्रभारी, सदर थाना।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed