फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Loot, Daka, panipat, police, haryana

जिले में रविवार पूरे दिन से लेकर सोमवार सुबह तक रहा अपराधियों का राज

Tue, 13 Sep 2016 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत।
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत। Updated Tue, 13 Sep 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
Loot, Daka, panipat, police, haryana
पानीपत। जिले में रविवार को लुटेरे बेकाबू हो गए। लुटेरों ने बाबरपुर मंडी के पास अलग-अलग पांच लोगों को बंधक बनाकर 12 हजार रुपये नकदी के साथ ही चार मोबाइल फोन लूट लिए। लूट गए सभी पीड़ित प्रवासी मजदूर थे और बाबरपुर स्थित एक निजी फैक्टरी में काम करते हैं। एक अन्य वारदात में गांव आसन में सरेशाम ढाबे पर नामजदों ने डकैती डाल दी। आरोपियों ने ढाबे में तोड़फोड़ की और हजारों रुपये लूट लिए। मॉडल टाउन क्षेत्र के शांति नगर में सैर के लिए निकले एक व्यक्ति के गले से दो तोले की सोने की चेन झपट ली। पुलिस ने सभी मामलों में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


पहला केस
गांव आसन कलां में नामजद बदमाशों हकीम, मोनू दीपू, असलम, गौरव, जितेंद्र, दीपक, हाकम अली और अन्य बदमाशों ने रविवार शाम को गांव आसन में छत्रपाल नाम के व्यक्ति के ढाबे में पर धावा बोल दिया। सभी ने ढाबे में जमकर तोड़फोड़ की। आरोप है कि सभी गल्ले से 10 हजार रुपये लूट ले गए। बदमाशों ने आधा घंटे तक ढाबे पर हंगामा किया। मतलौडा थाना पुलिस ने छत्रपाल के बयानों पर सभी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। पुलिस ने मामले में असलम, गौरव, जितेंद्र, दीपक और हाकम अली को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


दूसरा केस
लुटेरों के शिकार बने बाबपुर मंडी में किराए पर रहने वाले संजय गुप्ता ने बताया कि वह बाबरपुर मंडी स्थित एक फैक्टरी में काम करता है। वह परिवार सहित बाबरपुर में ही रह रहा है। रविवार रात को जीटी रोड बाबरपुर स्थित एक ढाबे से खाना खाकर घर लौट रहा था। रास्ते में तीन बाइकों पर सवार छह युवकों ने रास्ते में उसे रोक लिया। एक युवक ने उसके माथे पर पिस्तौल तान दी और उसकी जेब से पर्स, मोबाइल फोन लूट लिया। पर्स में साढ़े सात हजार रुपये थे। इसके 15 मिनट बाद देवीलाल पार्क में सैर कर घर लौट रहे चार प्रवासी मजदूर रोशन, छोटेलाल, शंकर, विजय को भी इन्ही लुटेरों ने पिस्तौल के बल में बंधक बना लिया। एक बदमाश ने सभी श्रमिकों पर पिस्तौल तान दी। अन्य ने उनकी जेब से रुपये और मोबाइल फोन निकाल लिए। लुटेरे उनसे करीब साढ़े चार हजार रुपये और चार मोबाइल फोन लूट ले गए। श्रमिकों से लूटपाट की सूचना पर पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पीड़ितों ने पुलिस को सूचना देने से यह कहते हुए मना कर दिया कि पुलिस भी उन्हें ही परेशान करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीसरी वारदात
असंध रोड पर सोमवार सुबह एक पंप के सामने बाइक सवार दो बदमाशों ने एक कारोबारी के गले से दो तोले की सोने की चेन तोड़ ली। कारोबारी ललित कुमार ने बताया कि उसका असंध रोड पर पेट्रोल पंप के पास खाली प्लॉट है। वह सोमवार को प्लॉट पर गया था। उसके सामने आकर एक बाइक रुकी। बाइक पर दो युवक बैठे थे। एक युवक बाइक से उतरकर उसके पास आया और उससे पता पूछने लगा। वह पता बताने लगा। इसी दौरान युवक ने उसके गले पर झपटा मारकर दो तोले सोने की चेन तोड़ ली और उसको धक्का दे कर दोनों भाग निकले। उसने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम में फोन कर सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्षेत्र की नाकाबंदी की, लेकिन स्नेचर्स का सुराग नहीं लगा।

असंध रोड पर पेट्रोल पंप के पास एक कारोबारी के गले से दो तोले सोने की चेन तोड़ी गई है। पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों को गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है।

अतर सिंह, प्रभारी मॉडल टाउन पुलिस चौकी

गांव आसन में ढाबे में लूटपाट और तोड़फोड़ के मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस आरोपियों से रिकवरी करने की कोशिश कर रही है। आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
नरेंद्र मलिक, प्रभारी मतलौडा थाना पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed