फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Laborer burnt alive due to house fire in Panipat, second brother narrowly escapes, fear of short circuit in fr

Panipat: घर में आग लगने से जिंदा जला मजदूर, दूसरा भाई बाल-बाल बचा, फ्रिज में शार्ट सर्किट होने की आशंका

Thu, 25 May 2023 11:56 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 25 May 2023 11:56 AM IST
सार

विकास नगर के महेश ने बताया कि उसकी मां उसकी बहन के पास नैनीताल गई हुई है। वह और उसका भाई पिछले 20 से अकेले रह रहे हैं। वह और उसका भाई राजू एक राजमिस्त्री के पास मजदूरी करते है। वे दोनों बुधवार शाम करीब साढ़े बजे काम से आए थे। तभी अचानक  आग लग गई।

विज्ञापन
Laborer burnt alive due to house fire in Panipat, second brother narrowly escapes, fear of short circuit in fr
पानीपत में मजदूर जिंदा जला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पानीपत के विकास नगर-एनएफएल में बुधवार देर रात को संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से एक युवक जिंदा जल गया, जबकि उसका भाई बाल-बाल बच गया। आग लगने के बाद धुआं छाने से दम घुटने लगा तो दूसरा भाई भाग निकला। उसने अपने भाई को बचाने का भी प्रयास किया, लेकिन वह बचा नहीं पाया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को शवगृह में रखवा दिया। मौके पर दमकल विभाग की गाड़ी भी पहुंची। प्राथमिक दृष्टता में आग लगने का कारण फ्रिज में शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। फिलहाल आग लगने के कारण भी स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। 

विज्ञापन


राजू अंदर कमरे में जाकर सो गया
आग लगने की घटना बुधवार रात करीब साढ़े 11 बजे की है। विकास नगर के महेश ने बताया कि उसकी मां उसकी बहन के पास नैनीताल गई हुई है। वह और उसका भाई पिछले 20 से अकेले रह रहे हैं। वह और उसका भाई राजू एक राजमिस्त्री के पास मजदूरी करते है। वे दोनों बुधवार शाम करीब साढ़े बजे काम से आए थे। दिनभर अंधड़ चलने से घर में कूड़ा जमा हो गया था। उन्होंने सबसे पहले मकान की सफाई की। उनको इस काम में काफी देरी हो गई।
विज्ञापन


बिस्किट खाकर सोये थे भाई
उनका गैस सिलिंडर खत्म हो गया था। वे चूल्हे पर चाय बनाकर बिस्किट खाकर लेट गए थे। उन्होंने गैलरी में ही चारपाई डालकर फोन देखना शुरू कर दिया। उसको रात करीब 11 बजे नींद आ गई। राजू अंदर कमरे में जाकर सो गया। उसकी रात को नींद खुली तो घर में आग लगी हुई थी। उसने राजू को देखा तो वह अंदर पड़ा था। उसने उसको बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह कामयाब नहीं को पाया। उसने अंतिम समय कहा कि उससे निकला नहीं जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक का दम घूटा तो खुली आंख 

महेश और राजू दिनभर मजदूरी कर थक चुके थे। वे शाम को आकर सिलिंडर भी नहीं भरा पाए और चाय बिस्किट खाकर लेट गए। उसकी आग लगने से दम घुटने पर आंख खुली तो उसका भाई राजू नहीं मिला। उसने उसको आवाज लगाई और कई जगह तलाश किया। उसके चिल्लाने पर पास पड़ोस के लोग भी इकट्ठा हो गए। डायल -112 पर इसकी सूचना दी। पुलिस व दमकल विभाग की गाड़ी पहुंची और राजू को बाहर निकाला। उस समय तक काफी देर हो चुकी थी। करीब एक घंटे बाद आग पर काबू पाया गया।

फ्रिज और चूल्हा आग लगने का कारण
बताया जा रहा है कि गैस सिलिंडर खत्म हो गया था। उन्होंने दूसरे चूल्हे पर चाय बनाई थी और बिस्किट खाकर सो गए थे। एक जानकार की माने तो आग लगने का कारण फ्रिज में शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। वहीं कुछ लोगों का मानना है कि चूल्हे की आग इसका कारण रही है। सेक्टर-29 थाना पुलिस ने शव को शवगृह में रखवा दिया। पुलिस ने आज शव का पोस्टमार्टम कराएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed