फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Jharkhand Police caught two Accused of child trafficking from Panipat

Haryana: पानीपत में छुपे थे बाल तस्करी के आरोपी, झारखंड पुलिस ने महिला समेत दो को पकड़ा

Tue, 10 Oct 2023 04:01 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 10 Oct 2023 04:01 AM IST
सार

दोनों ने एक पुलिसकर्मी के घर पर दो महीने पहले कमरा किराये पर लिया था। झारखंड पुलिस ने सिद्धार्थ नगर स्थित मकान में दबिश दी। 

विज्ञापन
Jharkhand Police caught two Accused of child trafficking from Panipat
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झारखंड पुलिस ने पानीपत में छिपे बाल तस्करी के आरोपियों को गिरफ्तार कर दो साल पुराने मामले का भंडाफोड़ किया है। झारखंड पुलिस ने सिद्धार्थ नगर से एक महिला समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। दोनों झारखंड से पानीपत में बच्चों को सप्लाई करते थे। यहां बच्चों से मजदूरी या दूसरे काम कराए जाते थे। झारखंड में शिकायत दर्ज होने के बाद वहां की पुलिस ने सोमवार देर शाम सिद्धार्थ नगर में दबिश देकर महिला व एक पुरुष को पकड़ा। दोनों को झारखंड पुलिस अपने साथ ले गई है।

विज्ञापन


झारखंड पुलिस को इनपुट मिले थे कि झारखंड से बच्चों की तस्करी पानीपत व आसपास के क्षेत्रों में की जाती है। झारखंड से कई बच्चे संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो चुके हैं। वहां गुमशुदगी की शिकायत पर झारखंड पुलिस मामले की जांच कर रही थी। वहां तस्कर गिरफ्तार हुए तो पानीपत तक कड़ी जुड़ती चली गई।
विज्ञापन


झारखंड पुलिस के दो सब इंस्पेक्टर और एक महिला अधिकारी की टीम ने सोमवार शाम को पानीपत में दबिश दी। यहां पुराना औद्योगिक पुलिस थाने से मदद ली गई। पुलिस ने सिद्धार्थ नगर में दबिश देकर महिला व एक पुरुष को पकड़ा। यह मामला 2021 का बताया जा रहा है। स्थानीय पुलिस मामले की जांच कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो माह पहले किराये पर लिया था कमरा
उक्त महिला ने सिद्धार्थ नगर में दो महीने पहले एक पुलिसकर्मी के घर में किराए पर कमरा लिया था। ऐसा माना जा रहा है कि आरोपी महिला ने किसी पूछताछ से बचने के लिए ऐसा किया। अब पानीपत पुलिस भी मामले की जांच करेगी।

दिल्ली के एजेंट के माध्यम से होती है सप्लाई
दिल्ली के कई जगहों पर नौकर उपलब्ध कराने के लिए कार्यालय खुले हैं। यहां से घरों में काम करने के लिए सस्ती महिलाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। इसके अलावा महिलाओं को शादी के लिए भी बेचा जाता है। बिहार, झारखंड, उड़ीसा, कोलकाता तक यह गिरोह फैला है। वहां से युवतियों को दिल्ली, हरियाणा, पंजाब में अच्छी नौकरी का झांसा देकर दिल्ली लाया जाता है। फिर इन्हें बड़े-बड़े लोगों को बेच दिया जाता है। पानीपत में कई ऐसे मामलों का भंडाफोड़ हो चुका है। पानीपत में लगभग 300 प्रवासी किशोरी नौकरानी के रूप में काम करती हैं।


हमसे जो सहायता मांगी थी, वह हमने दी : प्रभारी
झारखंड पुलिस ने पुलिस बल मांगा था। हमने उपलब्ध करवा दिया था। सिद्धार्थ नगर से एक महिला और पुरुष को झारखंड पुलिस अपने साथ ले गई है। उन्हें इस मामले की पूरी जानकारी नहीं है। - वीरेंद्र सिंह, प्रभारी, पुराना औद्योगिक थाना।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed